Tuesday, September 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईएएस, 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले रोडवेज कर्मचारियों की 80 से 90 प्रतिशत मांगों पर बनी सहमति, एक माह बाद होगी फैसलों की समीक्षा : अनिल विज महिला जनप्रतिनिधि बदलाव की शिल्पकार : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधायक हरेंद्र सिंह की दिवंगत माता को अर्पित की श्रद्धांजलि स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को किया जा रहा है मजबूत : आरती सिंह राव युवा शक्ति भाजपा की ताकत ही नहीं, विकसित हरियाणा की सबसे बड़ी ऊर्जा है : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षा वह शक्ति है, जो मनुष्य के भीतर आत्मविश्वास कर उसके चरित्र का निर्माण करती हैं : नायब सिंह सैनी पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर हरियाणा में सेवा अभियान चलाएगी सरकार: रणबीर गंगवा Shimla: 17 लाख पन्नों में कैद हिमाचल का इतिहास अब होगा डिजिटल, जल्द खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल Hamirpur: JBT भर्ती की डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, जल्द जारी होगा नया शैड्यूल

हिमाचल

कुल्लू को मिली 15 नई इलैक्ट्रिक बसों की सौगात, विधायक सुंदर ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

08 सितंबर, 2026 08:58 PM

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले को यातायात और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी सौगात मिली है। स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने मंगलवार को कुल्लू बस अड्डे पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में 15 नई इलैक्ट्रिक (ई-बस) बसों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न रूटों के लिए रवाना किया। इस मौके पर एचआरटीसी के डीडीएम डीके नारंग ने मुख्यातिथि विधायक सुंदर ठाकुर सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष आशा ठाकुर, उपाध्यक्ष शालिनी राय, एडीएम सुरजीत सिंह राठौर, आरटीओ आकांक्षा शर्मा, जिला रेड क्रॉस सचिव चंद्र केश शर्मा, एचआरटीसी के डीडीएम (मंडी) उत्तम सिंह, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (केलांग) अंशित शर्मा और विभिन्न पार्षदगण सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

पर्यावरण और पर्यटन को मिलेगा भारी बढ़ावा
इस अवसर पर उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि इन आधुनिक और इको-फ्रैंडली बसों के चलने से कुल्लू-मनाली घाटी के पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने में बहुत मदद मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ई-बसों के संचालन से न केवल स्थानीय जनता, बल्कि देश-विदेश से कुल्लू-मनाली आने वाले लाखों पर्यटकों को भी आरामदायक, सुरक्षित और धुआं-रहित सफर की बेहतरीन सुविधा मिलेगी।

कुल्लू डिपो बना देश का पहला इलैक्ट्रिक बस डिपो
एचआरटीसी कुल्लू डिपो की उपलब्धियां गिनाते हुए विधायक ने कहा कि कुल्लू डिपो देश भर में सरकारी परिवहन व्यवस्था के अंतर्गत इलेक्ट्रिक बसें चलाने वाला पहला डिपो बन गया है। इसके साथ ही यह डिपो प्रदेश भर में सर्वाधिक लाभकमाने वाला डिपो भी है। उन्होंने कहा कि कुल्लू बस अड्डा भवन प्रदेश के सबसे आधुनिक भवनों में से एक है। भविष्य में पीज के लिए बनने वाले रोपवे प्रोजैक्ट के पूरा होने से इस बस अड्डे का महत्व और भी अधिक बढ़ जाएगा।

जीपीएस और सुरक्षा तकनीकों से लैस हैं नई बसें
इन 15 नई बसों की खूबियों का जिक्र करते हुए विधायक ने बताया कि ये सभी बसें आधुनिक जीपीएस सिस्टम और कड़े सुरक्षा मानकों से लैस हैं। इन्हें जिले के विभिन्न लोकल और प्रमुख रूटों पर चलाया जाएगा। जानकारी के अनुसार, कुल्लू डिपो में पहले से ही 17 इलैक्ट्रिक बसों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा था। अब इन 15 नई बसों के जुड़ जाने से कुल्लू डिपो के पास कुल 32 इलैक्ट्रिक बसों का बड़ा बेड़ा तैयार हो गया है।

एक माह में सुधरेगी सफाई व्यवस्था, हटेगा अवैध अतिक्रमण
यातायात सुविधाओं के साथ-साथ शहर के सौंदर्यीकरण पर भी विधायक ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कुल्लू शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन को निर्देश देते हुए जनता से वादा किया कि आगामी एक महीने के भीतर शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुचारू बना दिया जाएगा। बस अड्डे सहित पूरे शहर में अवैध अतिक्रमण को हटाने का अभियान भी तेज किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: 17 लाख पन्नों में कैद हिमाचल का इतिहास अब होगा डिजिटल, जल्द खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल

Shimla: 17 लाख पन्नों में कैद हिमाचल का इतिहास अब होगा डिजिटल, जल्द खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल

Hamirpur: JBT भर्ती की डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, जल्द जारी होगा नया शैड्यूल

Hamirpur: JBT भर्ती की डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, जल्द जारी होगा नया शैड्यूल

चंबा में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ऑल्टो कार...उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर मौ*त

चंबा में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ऑल्टो कार...उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर मौ*त

हिमाचल BJP का संगठन विस्तार: पूर्व सैनिक और स्पोर्ट्स सेल में नई नियुक्तियां, जानें किसे-किसे मिली जगह

हिमाचल BJP का संगठन विस्तार: पूर्व सैनिक और स्पोर्ट्स सेल में नई नियुक्तियां, जानें किसे-किसे मिली जगह

Una : रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक होगा कायाकल्प, 4 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण का काम शुरू

Una : रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक होगा कायाकल्प, 4 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण का काम शुरू

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट को मिलेगी जम्मू की सीधी हवाई कनैक्टिविटी

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट को मिलेगी जम्मू की सीधी हवाई कनैक्टिविटी

कांगड़ा में स्वाइन फ्लू के 48 पॉजिटिव केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; जानें बचाव के तरीके

कांगड़ा में स्वाइन फ्लू के 48 पॉजिटिव केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; जानें बचाव के तरीके

Shimla : हिमाचल के 44 मेधावी इंजीनियरिंग छात्र जापान रवाना, CM सुक्खू ने दी शुभकामनाएं

Shimla : हिमाचल के 44 मेधावी इंजीनियरिंग छात्र जापान रवाना, CM सुक्खू ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद

मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद

सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार

सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार