Sunday, September 06, 2026
BREAKING
पंजाब में 15 सितंबर को सभी सेवा केंद्र बंद! हो गया बड़ा ऐलान रिश्ते शर्मसार! दोहते ने की नानी की ह/त्या, होश उड़ा देगा पूरा मामला पंजाब समेत 4 राज्यों में 1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, जारी हुआ नोटिफिकेशन Punjab: सचिन पायलट की एंट्री से गुटबाजी पर लगेगी लगाम? 2027 से पहले कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट को मिलेगी जम्मू की सीधी हवाई कनैक्टिविटी कांगड़ा में स्वाइन फ्लू के 48 पॉजिटिव केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; जानें बचाव के तरीके Shimla : हिमाचल के 44 मेधावी इंजीनियरिंग छात्र जापान रवाना, CM सुक्खू ने दी शुभकामनाएं Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरी, PG की तरह हो रही थी इस्तेमाल; छात्र दबे पंचायत सीजन 5 का मिला हिंट! ऐसी होगी आगे की कहानी, जानिए कब आएगा शो कोलाजेन बढ़ाने में मदद करेंगे ये 5 फूड्स, आज से ही खाना शुरू करें

हिमाचल

कांगड़ा में स्वाइन फ्लू के 48 पॉजिटिव केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; जानें बचाव के तरीके

06 सितंबर, 2026 06:49 PM

धर्मशाला : जिला कांगड़ा में स्वाइन फ्लू के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग को सतर्क कर दिया है। इस साल जनवरी से लेकर अब तक जिले में स्वाइन फ्लू के 48 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, राहत की बड़ी बात यह है कि इस बीमारी से अब तक जिले में किसी भी मरीज की जान नहीं गई है। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है।

141 संदिग्धों की हुई जांच, मरीजों में दिख रहे हल्के लक्षण
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, जनवरी माह से अब तक जिले में स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले 141 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 48 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। राहत वाली बात यह है कि अधिकांश संक्रमित मरीजों में बीमारी के लक्षण माइल्ड (हल्के) पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मरीजों को उचित उपचार दिया जा रहा है और उनकी स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है।

लक्षण दिखने पर न करें लापरवाही : सीएमओ
कांगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमेश भारती ने जिले के लोगों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर इसे हल्के में न लें। उन्होंने बताया कि लगातार नाक बहना, गले में खराश, बुखार और बदन दर्द होना इस बीमारी के प्रमुख लक्षण हैं। सीएमओ ने सलाह दी है कि इम्युनिटी बनाए रखने के लिए लोग पौष्टिक आहार लें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और भीड़भाड़ वाले इलाकों में संक्रमण से बचने के लिए मास्क का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें।

परिवार को बचाने के लिए बनाएं उचित दूरी
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि भले ही मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण हल्के हों, लेकिन सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। यह एक संक्रामक बीमारी है, जो एक व्यक्ति से दूसरे में आसानी से फैलती है। संक्रमित व्यक्ति की थोड़ी सी लापरवाही के कारण परिवार के अन्य सदस्यों को भी संक्रमण का खतरा रहता है। ऐसे में सीएमओ ने हिदायत दी है कि लक्षण महसूस होने पर तुरंत चिकित्सीय सलाहलें और घर के अन्य सदस्यों से उचित दूरी बनाए रखें।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट को मिलेगी जम्मू की सीधी हवाई कनैक्टिविटी

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट को मिलेगी जम्मू की सीधी हवाई कनैक्टिविटी

Shimla : हिमाचल के 44 मेधावी इंजीनियरिंग छात्र जापान रवाना, CM सुक्खू ने दी शुभकामनाएं

Shimla : हिमाचल के 44 मेधावी इंजीनियरिंग छात्र जापान रवाना, CM सुक्खू ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद

मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद

सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार

सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू