Friday, March 20, 2026
BREAKING
प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, सामान्य ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हवाई यात्रियों के लिए स्मार्ट योग रूटीन, आयुष मंत्रालय ने दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव केंद्र ने आयकर नियम 2026 के लिए अधिसूचना जारी की, रिटर्न फाइल करना आसान हुआ दिल्ली के उपराज्यपाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात आईटी शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद न्यूजीलैंड महिला टीम ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया मुख्यमंत्री सेहत योजना से बुजुर्गों को बिना आर्थिक बोझ के सम्मानजनक और कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं: डॉ. बलबीर सिंह 214 करोड़ रुपये की लागत वाली काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना से 33 गांवों और 11,500 एकड़ क्षेत्र को मिलेगा लाभ: बरिंदर कुमार गोयल अगर गैस की कोई कमी नहीं तो लोगों की लाइन क्यों लगी है? : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सुशासन का मूल मंत्र: तेजी, पारदर्शिता और समयबद्ध निपटान : अनिल विज

हिमाचल

Shimla: फोरलेन के सुरक्षा जालों की मुरम्मत होगी, एक सप्ताह में बहाल करेंगे दूसरी लेन

01 अक्टूबर, 2025 07:26 PM

जगह-जगह भूस्खलन और मलबा गिरने से शिमला-मटौर फोरलेन बरसात में प्रभावित हुआ। रानीताल के नजदीक बाथू पुल और बालूग्लोआ के पास भी काफी भूस्खलन हुआ था, जिस कारण सुरक्षा के लिहाज से एक लेन पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखी गई थी। लेकिन अब बरसात खत्म हो चुकी है। हालांकि अभी भी कुछ स्थानों पर मलबा पूरी तरह से नहीं हट पाया है। परियोजना निदेशक विक्रम सिंह मीणा ने कहा कि इस बार मानसून बेहद भारी रहा, जिसकी वजह से कई स्थानों पर लैंड स्लाइडिंग हुआ है। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त सुरक्षा जालों की जल्द मुरम्मत की जाएगी और जहां जरूरत होगी वहां नए जाले लगाए जाएंगे। मीणा ने बताया कि विभाग का लक्ष्य अगली बरसात से पहले पुख्ता इंतजाम करना है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने। वहीं रानीताल टोल प्लाजा के पास बंद पड़ी लेन को लेकर उन्होंने बताया कि वहां पर काम तेजी से चल रहा है और एक सप्ताह के भीतर दूसरी लेन भी यातायात के लिए खोल दी जाएगी।

रानीताल टोल प्लाजा से रसूह तक एक ही लेन चालू
बरसात के दौरान भूस्खलन और सुरक्षा कारणों से सड़क की एक लेन बंद कर दी गई थी। यहां एक लेन पूरी बरसात में बंद रही। यहां एक लेन बंद होने से वाहन चालकों में असमंजस की स्थिति पैदा हो जाती है। इसी असमंजस के चलते रानीताल फ्लाईओवर पर कई सड़क हादसे भी हो चुके हैं। रानीताल टोल प्लाजा से लेकर रसूह पैट्रोल पंप तक यातायात एक ही लेन से गुजर रहा है, जबकि दूसरी लेन से मलबा हटाने का काम जारी है।

पहाड़ियों से पत्थरों को गिरने से रोकने के लिए लगाया सुरक्षा जाल
बाथू पुल के नजदीक पत्थरों को गिरने से रोकने के लिए यहां पहाड़ों पर लगाई गई प्रोटैक्शन नैट्स कई जगह भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुई हैं। कुछ तकनीकी जानकार कहते हैं कि अगर पहाड़ों पर यह सुरक्षा जाल नहीं लगाए होते तो यहां के हालत कुछ और ही होते। अधिकारियों का कहना है कि प्रोटैक्शन नैट्स लगाने से इस स्पॉट पर भूस्खलन पर काफी रोक लगी है। जहां ये सुरक्षा नैट्स नाकाम रहे हैं, वहां मुरम्मत और मजबूतीकरण का काम प्राथमिकता से किया जाएगा।

बची रही रेल लाइन
पिछले साल बरसात के दौरान रानीताल रसूह पैट्रोल पंप के पास शिमला-मटौर फोरलेन पर एक डंगा बैठ गया था। उस समय पूरा मलबा नीचे से गुजर रही रेलवे लाइन पर जा गिरा था, जिससे रेलवे ट्रैक काफी क्षतिग्रस्त हो गया था। हालांकि इस बार स्थिति यहां बदली हुई रही। एनएचएआई कम्पनी ने यहां पक्का डंगा लगवा दिया था, जिसकी वजह से इस मानसून सीजन में वहां पर भूस्खलन नहीं हुआ और सड़क और रेलवे लाइन दोनों सुरक्षित रहे।

चालक बोले-जल्द खोली जाए दूसरी लेन
चालक अमिक सोनी कहते हैं कि बरसात में सड़क पर मलबा गिरने से हमें घंटों जाम में फंसना पड़ा। अब सड़क से मलबा हटाने का काम जारी है, उम्मीद है कि जल्द ही स्थिति सामान्य होगी और दूसरी लेन भी शुरू हो जाएगी। वहीं हरदीप का कहना है कि हम चाहते हैं कि सड़क से जल्द मलबा हटाकर बंद पड़ी दूसरी लेन को खोला जाए। अगली बरसात में ऐसी स्थिति न बने। चालक सन्नी कहते हैं कि कंपनी प्रबंधन से गुजारिश है कि शीघ्र ही बंद पड़ी लेन को खोला जाए।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले