Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
पानी की नहीं होगी कमी, 100 एमएलडी बढ़ेगी पानी शोधन क्षमता, 600 मिलियन लीटर अतिरिक्त जल भंडारण होगा उपलब्ध Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन भारत की 8वीं व्यापार नीति समीक्षा WTO में 21 और 23 जुलाई को आयोजित होगी दिल्ली-एनसीआर में मानसून का जोर, 21-22 जुलाई को भारी बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन पर दी बधाई

हिमाचल

Shimla: ग्रामीण विकास मंत्री ने कसुम्पटी में किया आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ

19 दिसंबर, 2025 05:45 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री, माननीय अनिरुद्ध सिंह ने आज एसडीए कॉम्प्लेक्स, कसुम्पटी में प्रदेश के पहले आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पासपोर्ट सेवा केंद्र की तर्ज पर ही इस आधार सेवा केंद्र में लोगों की आधार संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 3 आधार सेवा केंद्र स्वीकृत हुए हैं जिसमें एक शिमला, मंडी और काँगड़ा में स्थापित किया जा रहा है। यह हिमाचल का पहला आधार सेवा केंद्र है। उन्होंने कहा कि पहले आधार सम्बन्धी कई सुविधाओं के लिए चंडीगढ़ जाना पड़ता था लेकिन अब इस आधार सेवा केंद्र में सभी सुविधाएं एक ही छत्त के निचे उपलब्ध होंगी।

उल्लेखनीय है कि यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) हेड ऑफिस, नई दिल्ली के एनरोलमेंट एंड अपडेट डिवीज़न के लगातार मार्गदर्शन और सपोर्ट से शिमला के एसडीए कॉम्प्लेक्स, कसुम्पटी में इस आधार सेवा केंद्र का सफल संचालन यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के रीजनल ऑफिस (यूआईडीएआई), चंडीगढ़ द्वारा किया जाएगा। यह नया आधार सेवा केंद्र आरामदायक माहौल में आधार से जुड़ी सभी जरूरतों के लिए "वन-स्टॉप डेस्टिनेशन" होगा।

यह केंद्र पूरी तरह से व्हीलचेयर एक्सेसिबल है और इसमें बुजुर्गों और विशेष रूप से विकलांग नागरिकों की मदद के लिए विशेष सुविधाएं हैं। यह केंद्र हफ्ते के सातों दिन (वीकेंड सहित) सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहेगा और केवल सार्वजनिक छुट्टियों में बंद रहेगा। शिमला और आस-पास के इलाकों के निवासियों को बिना किसी परेशानी के, बिना लाइन में लगे सेवा का अनुभव करने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

समारोह का नेतृत्व निदेशक यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ जगदीश कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि यह पहल यूआईडीएआई के भरोसेमंद, समावेशी और निवासी-केंद्रित आधार सेवाएं देश भर में देने के मुख्य उद्देश्य के अनुरूप है। इस अवसर पर यूआईडीएआई के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर विजय सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तरी क्षेत्र रजनीश मेहता, संयुक्त निदेशक डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस विभाग अनिल सेमवाल तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा