Wednesday, April 01, 2026
BREAKING
समाज को आगे बढ़ाने के लिए नई सोच और सक्रिय कार्यशैली को अपनाना होगा : विनोद सिंगला अखिलेश हत्याकांड : मुख्य आरोपी विक्रम और केके गौतम बी-वारंट पर हाथरस कोर्ट में पेश हरियाणा में 13246 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों अब से करना होगा ये काम , हर जिले का शेड्यूल जारी CM नायब सैनी के 'हंटर' से बैंक में हड़कंप, नगर निगम का फंसा हुआ 127 करोड़ का फंड रिलीज पंचकूला में संपन्न हुआ वार्षिक चुनाव, विनीता बांगड़ फिर से बनीं हरियाणा नर्सिंग यूनियन की राज्य प्रधान Haryana: हरियाणा में रेल कनैक्टिविटी का नया दौर, इस टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा.... पंजाब में गिरे ओले, सभी जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट! बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी पंजाब में चलेंगी 860 स्पेशल ट्रेनें, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला मूसेवाला का पूर्व मैनेजर शगनप्रीत का पिता गिरफ्तार, 1 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप विधानसभा : आरडीजी बहाली के लिए सरकार का साथ दे विपक्ष : सुक्खू

राष्ट्रीय

SC का निर्देश, दिल्ली की सडक़ों पर न दिखें आवारा कुत्ते, शेल्टर में रखो, कोई बाधा डाले तो करो कार्रवाई

12 अगस्त, 2025 08:43 PM

नई दिल्ली; सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली में आवारा कुत्तों की समस्या को बेहद गंभीर बताते हुए दिल्ली सरकार और सिविक बॉडी को तुरंत सभी इलाकों से आवारा कुत्तों को पकडक़र डॉग शेल्टर में रखने का निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने 28 जुलाई को आवारा कुत्तों से त्रस्त शहर, बच्चे भुगत रहे कीमत से संबंधित खबर पर स्वत: संज्ञान लिया था। अदालत ने संज्ञान लिया कि किस प्रकार नवजात शिशु, बच्चे और बुज़ुर्ग अवैक्सीनेटेड (टीकाकरण रहित) आवारा कुत्तों के काटने के कारण रेबीज जैसी घातक बीमारी का शिकार हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इस मामले में आदेश पारित किया है। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बैंच ने अपने अहम आदेश में कहा है कि सभी आवारा कुत्तों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और डॉग शेल्टर में रखा जाए। शुरुआती चरण में लगभग 5,000 कुत्तों को रखने की क्षमता वाले शेल्टर बनाए जाएं।

पर्याप्त स्टाफ तैनात कर कुत्तों की स्टरलाइजेशन (नसबंदी) और टीकाकरण किया जाए। कुत्तों को किसी भी हाल में वापस सडक़ों, कालोनियों या सार्वजनिक स्थानों पर न छोड़ा जाए। एक हेल्पलाइन एक सप्ताह के भीतर बनाई जाए, ताकि कुत्तों के काटने की घटनाओं की तुरंत रिपोर्ट हो सके। अगर कोई व्यक्ति या संस्था आवारा कुत्तों को पकडऩे की कार्रवाई में बाधा डालेगी, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अदालत ने कहा कि यह आदेश व्यापक जनहित में जारी किया गया है, ताकि शिशु और छोटे बच्चे किसी भी हालत में कुत्तों के हमले का शिकार न हों, जिससे रेबीज जैसी घातक बीमारियां फैल सकती हैं। उधर, आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से दिल्ली-एनसीआर के लिए जारी की गई गाइडलाइन को कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने देशव्यापी स्तर पर लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आवारा कुत्तों को पकडऩा और उन्हें डॉग शेल्टर होम में रखना मुश्किल काम नहीं है। चिदंबरम ने कहा कि सडक़ें सभी लोगों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए सुरक्षित होनी चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही