Monday, June 29, 2026
BREAKING
हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त Shimla: राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना चरण-4 होगी प्रारम्भ, इलैक्ट्रिक बस खरीद पर मिलेगी सबसिडी : सुक्खू Shimla: तमाम वैश्विक चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री ने राष्ट्र प्रथम के भाव से किया काम : अनुराग Shimla: प्रदेश के स्कूलों में साल भर चलेंगी ग्रीन एक्टीविटीज गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

बाज़ार

SBI ग्राहकों के लिए बड़ा झटका, 15 अगस्त से ऑनलाइन ट्रांसफर पर लगेगा ये नया शुल्क, जानिए कितना देना होगा

14 अगस्त, 2025 08:10 PM

अगर आपका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में है, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। SBI ने IMPS के जरिए ऑनलाइन पैसे भेजने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब 15 अगस्त से IMPS ट्रांसफर पर कुछ लेनदेन पर शुल्क देना होगा। ये बदलाव खासतौर पर रिटेल ग्राहकों के लिए हैं, जबकि कॉर्पोरेट ग्राहकों पर यह बदलाव 8 सितंबर से लागू होंगे। करीब 40 करोड़ SBI ग्राहक इस नए नियम से प्रभावित होंगे।

IMPS ट्रांसफर पर अब शुल्क लगेगा, जानिए कितना देना होगा
IMPS यानी इमीडिएट पेमेंट सर्विस का इस्तेमाल आमतौर पर ऑनलाइन पैसे फटाफट भेजने के लिए किया जाता है। अब SBI ने इस सेवा पर शुल्क लगाने का फैसला किया है, लेकिन छोटे ट्रांजैक्शन करने वाले ग्राहकों को इससे छूट दी गई है। 25,000 रुपये तक के IMPS ट्रांसफर पर कोई चार्ज नहीं लगेगा, जबकि 25,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक के ट्रांसफर पर 2 रुपये प्लस GST देना होगा। वहीं 1 लाख रुपये से 2 लाख रुपये तक के ट्रांसफर पर 6 रुपये प्लस GST और 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक के ट्रांसफर पर 10 रुपये प्लस GST का शुल्क लगेगा। यह नया शुल्क केवल इंटरनेट बैंकिंग या YONO ऐप जैसे डिजिटल माध्यमों से किए गए IMPS ट्रांजैक्शन पर लागू होगा।

ब्रांच में किए गए लेनदेन के लिए अलग चार्ज
अगर आप SBI की शाखा में जाकर पैसे ट्रांसफर करते हैं तो इसके लिए अलग नियम लागू होते हैं। 1000 रुपये तक के लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा, लेकिन 1,000 से 10,000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन पर 2 रुपये प्लस GST देना होगा। 10,000 से 25,000 रुपये तक के लेनदेन पर 4 रुपये प्लस GST चार्ज होगा, जो कि 25,000 से 1 लाख रुपये तक के ट्रांसफर पर भी उतना ही रहेगा। 1 लाख से 2 लाख रुपये तक के ट्रांसफर पर 12 रुपये प्लस GST और 2 लाख से 5 लाख रुपये तक के ट्रांसफर पर 20 रुपये प्लस GST का शुल्क लगेगा। मतलब यह है कि शाखा में पैसे भेजने पर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की तुलना में अधिक चार्ज देने होंगे।

किन खाताधारकों को नहीं देना होगा कोई चार्ज?
SBI ने कुछ खास खाताधारकों को इस नए IMPS चार्ज से पूरी तरह छूट दी है। इनमें डिफेंस सैलरी पैकेज, पुलिस सैलरी पैकेज, केंद्र सरकार सैलरी पैकेज और शौर्य परिवार पेंशन अकाउंट शामिल हैं। इसके अलावा, सरकारी विभागों, कानूनी संस्थाओं के खातों के साथ-साथ गोल्ड, डायमंड, प्लैटिनम और रोडियम जैसे विशेष करेंट अकाउंट्स को भी इस शुल्क से राहत दी गई है। ऐसे खाताधारकों को IMPS ट्रांजैक्शन पर कोई शुल्क नहीं देना होगा।
कॉर्पोरेट या व्यापारिक ग्राहकों पर यह नया IMPS शुल्क 8 सितंबर से लागू होगा। इसका मतलब है कि 8 सितंबर के बाद बिजनेस अकाउंट से भी ऑनलाइन ट्रांसफर पर यह शुल्क देना होगा।

क्यों जरूरी है यह बदलाव?
SBI के मुताबिक, डिजिटल पेमेंट्स बढ़ाने और बेहतर सेवा देने के लिए यह नया शुल्क लगाया जा रहा है। छोटे ट्रांजैक्शन वाले ग्राहकों को राहत देने के लिए 25,000 रुपये तक के लेनदेन पर कोई चार्ज नहीं रखा गया है। इससे ज्यादा अमाउंट वाले ट्रांजैक्शन पर मामूली शुल्क लगाया जाएगा ताकि बैंक की लागत भी कवर हो सके।

आपके लिए क्या करना जरूरी?
अगर आप SBI में खाते वाले हैं और अक्सर IMPS के जरिए पैसे भेजते हैं तो अब लेनदेन के अमाउंट पर ध्यान दें। छोटे ट्रांजैक्शन के लिए कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन 25,000 रुपये से ऊपर के ट्रांसफर पर आपको शुल्क देना होगा। इसलिए बड़ी रकम भेजते समय इस बात का ध्यान रखें ताकि अप्रत्याशित शुल्क से बचा जा सके।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए