Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

एक बार फिर बादल फटने से मची तबाही, 30 लोगों की मौत... रेस्क्यू जारी

14 अगस्त, 2025 08:14 PM

गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे किश्तवाड़ जिले के पाडर इलाके के चशोती गांव में अचानक बादल फटने से भारी तबाही मची। मचैल माता मंदिर के यात्रा मार्ग पर हुई इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। 200 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। वहीं, करीब 100 लोग घायल हैं, जिनमें से 37 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को किश्तवाड़ और पाडर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

आपदा का केंद्र चशोती गांव
मचैल माता मंदिर की यात्रा के लिए श्रद्धालु मोटर वाहन से चशोती गांव तक पहुंचते हैं, जो किश्तवाड़ शहर से लगभग 90 किलोमीटर दूर है। इसके बाद उन्हें करीब 8.5 किलोमीटर पैदल चलना होता है। बादल फटने के समय मचैल माता यात्रा के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा थे। इसी कारण इस हादसे में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है।

बाढ़ से तबाही, लंगर प्रभावित
बादल फटने से अचानक बाढ़ आई, जिसने दुकानों, सुरक्षा चौकी समेत कई इमारतों को नुकसान पहुंचाया। श्रद्धालुओं के लिए लगाई गई लंगर सेवा भी बाढ़ की चपेट में आ गई। किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने तुरंत बचाव दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया और स्वयं भी बचाव कार्यों की निगरानी के लिए मौके पर गए।

प्रशासन की प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि प्रशासन बचाव कार्य में पूरी ताकत से जुटा हुआ है। उन्होंने बताया कि किश्तवाड़ उपायुक्त से बात की गई है और राहत कार्य तेज़ी से चल रहे हैं। एनडीआरएफ की दो टीमों को उधमपुर से किश्तवाड़ भेजा गया है।

मचैल माता यात्रा रद्द
इस हादसे के कारण मचैल माता मंदिर की वार्षिक यात्रा को रद्द कर दिया गया है। अधिकारी बचाव और राहत कार्यों पर पूरी तरह ध्यान दे रहे हैं। पहाड़ी इलाके में अचानक आई बाढ़ से कई घर प्रभावित हुए हैं।

उपराज्यपाल और प्रधानमंत्री ने जताया शोक
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस आपदा पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने बचाव दल को तेजी से राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहायता का भरोसा दिया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन