Monday, June 29, 2026
BREAKING
बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त Shimla: राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना चरण-4 होगी प्रारम्भ, इलैक्ट्रिक बस खरीद पर मिलेगी सबसिडी : सुक्खू Shimla: तमाम वैश्विक चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री ने राष्ट्र प्रथम के भाव से किया काम : अनुराग Shimla: प्रदेश के स्कूलों में साल भर चलेंगी ग्रीन एक्टीविटीज गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

बाज़ार

US Tariffs: ट्रंप का टैरिफ झटका, इन भारतीय इंडस्ट्रीज पर मंडराया संकट, कुछ सेक्टर अब भी सुरक्षित

07 अगस्त, 2025 08:30 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से होने वाले आयात पर 25% का अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यह शुल्क 27 अगस्त 2025 से लागू होगा। इसके साथ ही भारत पर कुल अमेरिकी टैरिफ 50% तक पहुंच गया है। यह निर्णय भारत द्वारा रूस से ऊर्जा और हथियार खरीदने के जवाब में लिया गया है और इसका असर भारत के प्रमुख निर्यात क्षेत्रों पर पड़ सकता है।

किन सेक्टरों पर पड़ेगा सीधा असर?
इस टैरिफ का सबसे अधिक असर मैन्युअल लेबर-इंटेंसिव सेक्टर्स पर होगा, जिनका बड़ा हिस्सा अमेरिकी निर्यात पर निर्भर करता है:

कपड़ा और रेडीमेड गारमेंट्स
ज्वेलरी और हैंडीक्राफ्ट्स
चमड़ा और उससे बने उत्पाद
सीफूड इंडस्ट्री
ये उद्योग पहले से ही अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा और बढ़ती लागत से जूझ रहे थे। अब अमेरिकी बाजार में इनकी कीमतें बढ़ने से डिमांड घटने की आशंका है, जिससे एक्सपोर्टर्स को भारी घाटा हो सकता है।

किन सेक्टरों को मिली फिलहाल राहत?
कुछ प्रमुख क्षेत्रों को अभी टैरिफ छूट मिली हुई है, जैसे:

फार्मास्यूटिकल्स (दवाइयां)
इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद (खासकर स्मार्टफोन व सेमीकंडक्टर)
पेट्रोलियम उत्पाद
वित्त वर्ष 2025 में भारत ने अमेरिका को 10.5 अरब डॉलर की दवाइयां और 14.6 अरब डॉलर के इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, खासकर स्मार्टफोन, एक्सपोर्ट किए थे। ये दोनों मिलकर भारत के अमेरिका को होने वाले कुल निर्यात का करीब 29% हिस्सा हैं। पेट्रोलियम एक्सपोर्ट भी अभी ट्रंप के टैरिफ से बचा हुआ है। 2025 में भारत ने अमेरिका को 4.09 अरब डॉलर का पेट्रोलियम प्रॉडक्ट भेजा था। हालांकि ट्रंप प्रशासन को भारत के रूस से तेल आयात पर आपत्ति है, फिर भी पेट्रोलियम उत्पाद फिलहाल छूट सूची में हैं।

क्या आगे और बढ़ेगा दबाव?
विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप की नीतियां अनिश्चित हैं। हाल ही में उन्होंने विदेशी दवाओं पर 250% टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। ऐसे में जो सेक्टर अभी छूट में हैं, वे भविष्य में टैरिफ की चपेट में आ सकते हैं। 6 अगस्त को जारी अमेरिकी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि फिलहाल छूट प्राप्त उत्पादों को टैक्स फ्री या कम टैक्स के साथ एंट्री मिलती रहेगी लेकिन यह स्थिति कब तक बनी रहेगी, यह अनिश्चित है।

ट्रेड डील की उम्मीद बाकी
पहले दोनों देशों के बीच मिनी ट्रेड डील की बातचीत चल रही थी, जो सफल नहीं हो सकी। इसके बाद यह टैरिफ कदम उठाया गया। हालांकि अब सितंबर-अक्टूबर 2025 में द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर बातचीत की संभावना जताई जा रही है। अगर यह समझौता होता है, तो व्यापारिक तनाव कुछ हद तक कम हो सकता है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए