Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

Shimla: तमाम वैश्विक चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री ने राष्ट्र प्रथम के भाव से किया काम : अनुराग

29 जून, 2026 08:56 PM

शिमला : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि 12 वर्ष में भारत विश्व की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। उन्होंने कहा कि तमाम वैश्विक चुनौतियां के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र प्रथम के भाव से काम किया है। अनुराग ठाकुर शिमला के विश्व प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जाखू में माथा टेकने के बाद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करने के पश्चात पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया के माध्यम से शासन व्यवस्था में पारदर्शिता लाई, जी-20 की सफल अध्यक्षता कर भारत का वैश्विक सम्मान बढ़ाया तथा इंडिया फर्स्ट की नीति के साथ हर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पर भाजपा का स्पष्ट संकल्प है। इसकी शुरूआत उत्तराखंड से हो चुकी है और आने वाले समय में अन्य राज्यों में भी चरणबद्ध तरीके से इसे लागू किया जाएगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान अपनी विफलताओं का ठीकरा भारत पर फोड़ता है। पाकिस्तान की तरफ से सिर्फ आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिस कारण उसके आंतरिक हालात ठीक नहीं हैं।

केंद्र सरकार से लगातार मिल रहा आर्थिक सहयोग
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से हिमाचल के विकास के लिए लगातार आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। हाल के वर्षों में आपदा पुनर्निर्माण, पूंजीगत निवेश और आधारभूत ढांचे के विकास के लिए भी केंद्र की तरफ से सैंकड़ों करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त वित्तायोग के माध्यम से करों में हिस्सेदारी और अन्य केंद्रीय सहायता के रूप में भी हिमाचल को लगातार सहयोग मिल रहा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में हिमाचल प्रदेश को 2,247 करोड़ रुपए की लागत से 294 ग्रामीण सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें करीब 2,019 करोड़ रुपए केंद्र सरकार वहन करेगी।

राज्यपाल से की मुलाकात
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से शिमला स्थित लोक भवन में भेंट की। उन्होंने राज्यपाल का पारंपरिक हिमाचली रीति से अभिनंदन करके प्रदेश हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू