Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

Anil Ambani को SEBI का झटका, लग सकता है 1,828 करोड़ का जुर्माना, क्या है मामला?

13 अगस्त, 2025 08:21 PM

अनिल अंबानी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सेबी ने उनकी उस अपील को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने यस बैंक में किए गए निवेश की जांच बंद करने की मांग की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब उन पर कम से कम 1,828 करोड़ रुपए का जुर्माना लग सकता है। मामला 2016 से 2019 के बीच रिलायंस म्यूचुअल फंड द्वारा यस बैंक के एडिशनल टियर-1 बॉन्ड में किए गए ₹21.5 अरब के निवेश से जुड़ा है।

सेबी की जांच में सामने आया कि यह निवेश, यस बैंक से अंबानी ग्रुप की अन्य कंपनियों को दिए गए कर्ज के बदले किया गया था। 2020 में यस बैंक संकट में आने के बाद यह रकम डूब गई, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ। हालांकि 2019 में रिलायंस म्यूचुअल फंड निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस को बेच दिया गया था लेकिन आरोप उस समय के हैं जब कंपनी अंबानी के नियंत्रण में थी।

समझौता प्रस्ताव भी रिजेक्ट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनिल अंबानी, उनके बेटे जय अनमोल अंबानी और यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर ने बिना गलती माने समझौता करने की पेशकश की थी, जिसे सेबी ने 7 जुलाई को ठुकरा दिया। अब सेबी अंबानी और उनके बेटे को प्रभावित निवेशकों को मुआवजा देने और जुर्माना भरने का आदेश दे सकती है।

ईडी की जांच भी जारी

यह मामला प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भी भेजा गया है, जो पहले से ही अंबानी ग्रुप और यस बैंक के बीच हुए वित्तीय लेन-देन की जांच कर रहा है। पिछले महीने ईडी ने ₹3,000 करोड़ के कथित लोन घोटाले में अंबानी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी।  

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान