Sunday, July 19, 2026
BREAKING
भारतीय एकता मंच मोहाली करेगा वृक्षारोपण अभियान, जरूरतमंदों की करेगा मदद पंजाब कांग्रेस में मतभेद पर विधायक राणा गुरजीत सिंह बोले- 'सब ठीक, सही दिशा में बढ़ रही पार्टी' हरियाणा में ईवी चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार में डिस्कॉम की उल्लेखनीय उपलब्धि - विक्रम सिंह युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत - सीएम नायब सिंह सैनी जेजेपी के संगठन में विस्तार, 54 महिला पदाधिकारी घोषित पुरानी योजनाओं को नई सौगात बताकर हरियाणा की जनता को गुमराह किया गया - कुमारी सैलजा सोनम वांगचुक को जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाना लोकतंत्र और संविधान पर सीधा प्रहार - राव नरेंद्र सिंह स्वच्छता जनभागीदारी का सबसे बड़ा माध्यम, इसे हर व्यक्ति अपने जीवन का हिस्सा बनाए - कृष्ण लाल पंवार पिछली सरकारें अभी होतीं तो बंद हो गया होता यूपी का चीनी उद्योग- सीएम योगी सोनम वांगचुक के शरीर में डिहाइड्रेशन और बढ़ते कीटोन के संकेत, इलाज से किया इनकार

पंजाब

Punjab: Court में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाएं पंजाब-हरियाणा सरकारें: CJI सूर्यकांत

18 जुलाई, 2026 08:09 PM

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने पंजाब और हरियाणा सरकारों से अदालतों में बुनियादी ढांचे को और मजबूत बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था को प्रभावी, तेज और आम लोगों के लिए सुलभ बनाने के लिए आधुनिक सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है। CJI सूर्यकांत शनिवार को सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत परिसर में नवनिर्मित मल्टी-लेवल पार्किंग का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस ए.जी. मसीह और जस्टिस शील नागू भी उपस्थित रहे।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CJI ने चंडीगढ़ प्रशासन से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पार्किंग सुविधाओं का विस्तार करने और अतिरिक्त कोर्ट रूम विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय न्यायपालिका तकनीक के उपयोग के मामले में अग्रणी संस्थानों में शामिल है और डिजिटल माध्यमों ने आम नागरिकों के लिए न्याय तक पहुंच को आसान बनाया है।

CJI सूर्य कांत ने आगे बताया कि तकनीक ने भौगोलिक दूरियों की बाधाओं को काफी हद तक समाप्त कर दिया है। अब देश के दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी आसानी से अदालतों तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं। न्यायपालिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल भी शुरू हो चुका है और इसके प्रभावी उपयोग के लिए आवश्यक नियम और दिशा-निर्देश तैयार किए गए हैं। चंडीगढ़ से अपने जुड़ाव का जिक्र करते हुए CJI सूर्य कांत ने कहा कि यह शहर उनकी कर्मभूमि रहा है और उनके पेशेवर जीवन के संघर्ष तथा सफलता का साक्षी है। इस अवसर पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया। वहीं, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने नई पार्किंग सुविधा के बेहतर और व्यवस्थित उपयोग पर जोर दिया।

जिला अदालत परिसर में तैयार की गई यह मल्टी-लेवल पार्किंग बेसमेंट सहित 5 मंजिला है और इसमें 1,174 वाहनों को पार्क किया जा सकता है। इस परियोजना पर 56 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है। बढ़ती पार्किंग समस्या को देखते हुए चंडीगढ़ इंजीनियरिंग विभाग ने जुलाई 2022 में इसका निर्माण कार्य शुरू किया था। नई सुविधा शुरू होने से अदालत परिसर में पार्किंग की लंबे समय से चली आ रही समस्या से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब कांग्रेस में मतभेद पर विधायक राणा गुरजीत सिंह बोले- 'सब ठीक, सही दिशा में बढ़ रही पार्टी'

पंजाब कांग्रेस में मतभेद पर विधायक राणा गुरजीत सिंह बोले- 'सब ठीक, सही दिशा में बढ़ रही पार्टी'

कंगना रनौत को मानहानि केस में नहीं मिली राहत, अब 3 अगस्त को होगी अहम सुनवाई

कंगना रनौत को मानहानि केस में नहीं मिली राहत, अब 3 अगस्त को होगी अहम सुनवाई

मार्शल आर्ट क्लास से 4 साल के मासूम को जबरन उठाकर ले गए लोग, पिता पर किडनैपिंग के आरोप

मार्शल आर्ट क्लास से 4 साल के मासूम को जबरन उठाकर ले गए लोग, पिता पर किडनैपिंग के आरोप

नीट यूजी 2026: ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने बताया सफलता का मंत्र, भाई को बताया रोल मॉडल

नीट यूजी 2026: ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने बताया सफलता का मंत्र, भाई को बताया रोल मॉडल

जालंधर में पीएम मोदी बोले, पंजाब के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही केंद्र सरकार, राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

जालंधर में पीएम मोदी बोले, पंजाब के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही केंद्र सरकार, राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

PM मोदी का जालंधर दौरा: AAP-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 'एक कर्ज में डूबी, दूसरी कुर्सी के लिए लड़ रही'

PM मोदी का जालंधर दौरा: AAP-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 'एक कर्ज में डूबी, दूसरी कुर्सी के लिए लड़ रही'

Ludhiana में Sunday को लगेगा स्पेशल SIR-2026 कैंप, वोटरों से DC की खास अपील

Ludhiana में Sunday को लगेगा स्पेशल SIR-2026 कैंप, वोटरों से DC की खास अपील

'यह तो बस शुरुआत है, अभी और भी बहुत कुछ होगा...' BJP के मंच से बोले हरभजन सिंह

'यह तो बस शुरुआत है, अभी और भी बहुत कुछ होगा...' BJP के मंच से बोले हरभजन सिंह

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, बड़े सिख चेहरे हरजीत सिंह ग्रेवाल को मिली अहम जिम्मेदारी

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, बड़े सिख चेहरे हरजीत सिंह ग्रेवाल को मिली अहम जिम्मेदारी

PM मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे पद्मश्री संत निरंजन दास जी, रवनीत सिंह बिट्टू ने किया भव्य स्वागत

PM मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे पद्मश्री संत निरंजन दास जी, रवनीत सिंह बिट्टू ने किया भव्य स्वागत