Friday, July 10, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

पंजाब

Punjab : संत बाबा कुलजीत सिंह जी की बेटी सहित कई नेता हुए भाजपा में शामिल

10 जुलाई, 2026 08:22 PM

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा का परिवार लगातार विस्तार कर रहा है। इसी क्रम में पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब गुरुद्वारा शीश महल साहिब, सिसवां के प्रमुख संत बाबा कुलजीत सिंह जी की बेटी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी में शामिल कराया। प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने कहा कि बाबा जी की बेटी के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में नई मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर बाबा जसविंदर सिंह रतवाड़ा साहिब वाले तथा बाबा कुलजीत सिंह जी ने भी प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा की जनहितैषी नीतियों की सराहना करते हुए पंजाब की खुशहाली के लिए भाजपा से उम्मीद जताई।

इसके साथ ही नवांशहर से कांग्रेस के युवा नेता विंदर सिंह रिक्की तथा आम आदमी पार्टी के लुधियाना इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के लीगल एडवाइजर एवं पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ स्टैंडिंग काउंसिल एडवोकेट मनदीप सिंह ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। इसके अलावा गढ़शंकर के समाजसेवी डॉ. नरेश कुमार भंबूला भी भाजपा में शामिल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और देश के सर्वांगीण विकास से प्रभावित होकर आज पंजाब के लोग परिवर्तन चाहते हैं। भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है और पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक नेता एवं कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के उज्ज्वल भविष्य के लिए भाजपा ही एकमात्र विश्वसनीय विकल्प है।

इस अवसर पर जतिंदर सिंह अटवाल, सरपंच जसप्रीत सिंह तथा राज कुमार राणा भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस

जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस

घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील

घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील

जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त

जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त

प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता

प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता

लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए

लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए

7 वर्षीय भतीजे की ह/त्या कर शव नहर में फेंका, आरोपी ताया को Court ने दी सख्त सजा

7 वर्षीय भतीजे की ह/त्या कर शव नहर में फेंका, आरोपी ताया को Court ने दी सख्त सजा

'आप' के शासन में पंजाब बम धमाकों और गैंगस्टरों का गढ़ बन गया है: ढिल्लों

'आप' के शासन में पंजाब बम धमाकों और गैंगस्टरों का गढ़ बन गया है: ढिल्लों

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल, चन्नी-बघेल मुलाकात को लेकर अटकलें तेज

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल, चन्नी-बघेल मुलाकात को लेकर अटकलें तेज

Vigilance Action : रिश्वत लेता पटवारी को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Vigilance Action : रिश्वत लेता पटवारी को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

11-12 जुलाई को लगेंगे विशेष SIR कैंप, DC लुधियाना की मतदाताओं से अपील

11-12 जुलाई को लगेंगे विशेष SIR कैंप, DC लुधियाना की मतदाताओं से अपील