Tuesday, July 14, 2026
BREAKING
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालय जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड अमित शाह से मिले डॉ. सतीश पूनियां, संगठनात्मक विषयों पर लिया मार्गदर्शन भाजपा नेता मुकेश जनझोंतरा ने ज्वाइन की जेजेपी, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने किया स्वागत पीने के पानी के लिए संघर्ष कर रहा चानौत गांव, क्या यही लोकतंत्र और सुशासन की पहचान है : राव नरेंद्र सिंह महेंद्रगढ़ के डोंगरा अहीर में खुलेगा नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज: आरती सिंह राव मानसून की पहली बारिश ने खोली सरकार के दावों की पोल : कुमारी सैलजा Jhajjhar: दो दिवसीय सर्च ऑपरेशन के बाद नहर से बरामद हुआ लापता लेक्चरर का श*व... जांच में जुटी पुलिस बड़ी खबर : हरियाणा में SIR कार्यक्रम की तारीखों में बदलाव, चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल...यहां देखें डेरा सच्चा सौदा समर्थकों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2017 आगजनी मामले में बरी करने का फैसला बरकरार

पंजाब

PM मोदी के जालंधर दौरे से पहले High Alert, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा

14 जुलाई, 2026 06:52 PM

जालंधर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित जालंधर दौरे को लेकर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर कड़ी कर दी गई है। प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस कमिश्नरेट, जालंधर ग्रामीण पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजैंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।

संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच जारी
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदमपुर हवाई अड्डे पर उतरेंगे, जहां से उनके कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के बहुस्तरीय इंतजाम किए जा रहे हैं। आदमपुर एयरपोर्ट तथा उससे जुड़े पूरे रूट की सुरक्षा की जिम्मेदारी जालंधर ग्रामीण पुलिस ने संभाल ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) जालंधर ग्रामीण हरविंदर सिंह विर्क स्वयं सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों के साथ लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। वहीं, शहर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की कमान पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के हाथों में है। उनके नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौकों, संवेदनशील स्थानों, रेलवे स्टेशन, होटल, बस अड्डों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। पुलिस द्वारा लगातार गश्त बढ़ाई गई है तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की जा रही है।

प्रधानमंत्री के दौरे को सफल एवं सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय है। उपायुक्त (डी.सी.) के नेतृत्व में सभी प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल, यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, अग्निशमन, पेयजल, बिजली तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की तैयारियों की नियमित समीक्षा की जा रही है ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले स्पेशल प्रोटैक्शन ग्रुप (एस.पी.जी.) की टीम भी जालंधर पहुंचेगी। एस.पी.जी. के अधिकारी स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे तथा प्रधानमंत्री के आगमन, आवागमन और कार्यक्रम स्थल की विस्तृत सुरक्षा समीक्षा करेंगे। इसके बाद अंतिम सुरक्षा रिहर्सल भी आयोजित की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। विभिन्न स्थानों पर विशेष नाके लगाए जा रहे हैं, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी बढ़ा दी गई है तथा सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित कर हर पहलू पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री के दौरे को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरे कर लिए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

चन्नी के समर्थन में उतरे भारत भूषण आशु, एक Post ने पंजाब कांग्रेस में मचा दी हलचल

चन्नी के समर्थन में उतरे भारत भूषण आशु, एक Post ने पंजाब कांग्रेस में मचा दी हलचल

पंजाब दौरे के दौरान PM मोदी का आ गया पूरा कार्यक्रम, कहां और कैसे करेंगे उद्घाटन

पंजाब दौरे के दौरान PM मोदी का आ गया पूरा कार्यक्रम, कहां और कैसे करेंगे उद्घाटन

पंजाब कांग्रेस की कलह पर हाईकमान सख्त, विदेश से लौटते ही खड़गे के घर पहुंचे राहुल गांधी... Report पर चर्चा

पंजाब कांग्रेस की कलह पर हाईकमान सख्त, विदेश से लौटते ही खड़गे के घर पहुंचे राहुल गांधी... Report पर चर्चा

गुरदासपुर में बाढ़ का अलर्ट! पहाड़ों में बादल फटने से रावी दरिया हो सकता है ओवरफ्लो

गुरदासपुर में बाढ़ का अलर्ट! पहाड़ों में बादल फटने से रावी दरिया हो सकता है ओवरफ्लो

मान सरकार व्यापक स्तर पर मना रही है श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व, 80 करोड़ रुपये आरक्षित रखे: सौंद

मान सरकार व्यापक स्तर पर मना रही है श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व, 80 करोड़ रुपये आरक्षित रखे: सौंद

‘सांझ राहत केंद्र’ महिलाओं की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस का सशक्त कम्युनिटी पुलिसिंग मॉडल बनकर उभरे

‘सांझ राहत केंद्र’ महिलाओं की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस का सशक्त कम्युनिटी पुलिसिंग मॉडल बनकर उभरे

7,000 रुपये की रिश्वत लेते एएसआई को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया काबू

7,000 रुपये की रिश्वत लेते एएसआई को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया काबू

पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू

पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू

श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग

श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग

Punjab में शुक्रवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Punjab में शुक्रवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज