Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

NZ vs Pak 4th T20 : पाकिस्तान की शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने 115 रनों से जीता मैच

23 मार्च, 2025 04:41 PM

माउंट माउंगानुई। फिन एलन (50) के तूफानी अर्धशतक, टिम सीफर्ट (44) और कप्तान माइकल ब्रेसवेल (नाबाद 46) की शानदार बल्लेबाजी के बाद जेकब डफी (चार विकेट) और जैकरी फॉक्स (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने रविवार को चौथे टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को 115 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली हैं। 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने महज दो ओवर में नौ के स्कोर पर अपने तीन विकेट गवां दिए। मोहम्मद हारिस (दो) को विलियम ओरूर्क ने बोल्ड आउट किया। वहीं हसन नवाज (एक) और आगा सलमान (एक) को जेकब डफी ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये इरफान खान ने पिच पर टिकने का प्रयास किया।

न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण के आगे पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सका। शादाब खान (एक), खुशदिल शाह (छह), अब्बास अफरीदी (एक) और शाहीन शाह अफरीदी (छह) रन बनाकर आउट हुये। इरफान खान पाकिस्तान के लिए (24) रनों की पारी खेली। पाकिस्तान का नौवां विकेट हारिस रउफ (छह) के रूप में गिरा। उन्हें डफी ने आउट किया। अब्दुल समद ने टीम के लिए सर्वाधिक (44) रनों की पारी खेली। 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर ईश सोढ़ी ने समद को आउट कर पाकिस्तान की पारी का 105 के स्कोर पर अंत कर दिया। अब्दुल समद ने 30 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए (44) रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से जेकब डफी ने चार और जैकरी फॉक्स ने तीन विकेट लिये। विलियम ओरूर्क, ईश सोढ़ी और जिमी नीशम ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

आज यहां पाकिस्तान के कप्तान आगा सलमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए फिन एलन और टिम सीफर्ट की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिए तूफानी बल्लेबाजी करने उतरी 59 रन जोड़े। हारिस रउफ ने टिम सीफर्ट को आउट कर साझेदारी को तोड़ा। टिम सीफर्ट ने 22 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के लगाते हुए (44) रनों की पारी खेली। नौवें ओवर में रउफ ने 16 गेंदों में मार्क चैपमैन (24) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। 11वें ओवर में अब्बास अफरीदी ने फिन एलन को आउट कर न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया। फिन एलन ने 20 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए (50) रन बनाये। जेम्स नीशम (तीन) और मिशेल हे (तीन) को आउट कर पाकिस्तानी गेंदबाजों ने मैच में वापसी की। हे के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने डेरिल मिशेल के साथ पारी को संभाल और तेजी के साथ रन भी बटोरे।

19वें ओवर की दूसरी गेंद पर रउफ ने डेरिल मिशेल (29) को आउटकर पाकिस्तान के लिए छठा विकेट झटका। माइकल ब्रेसवेल ने 26 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 46) रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। ज़कारी फौल्केस (तीन) रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान की ओर हरिस रउफ ने तीन विकेट और अबरार अहमद ने दो विकेट लिये। अब्बास अफरीदी ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव