नई दिल्ली। 2019 के आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जयपुर में हुए एक मैच के दौरान एमएस धोनी विवादों में घिर गए थे। उस मैच के आखिरी ओवर में सीएसके को 18 रन चाहिए थे। धोनी आउट हो चुके थे। तभी अंपायर के नो-बॉल के एक फैसले को बदलने पर धोनी गुस्से में मैदान में उतर गए थे। इसके लिए उन पर जुर्माना भी लगा था।
छह साल बाद धोनी ने इस घटना को अपनी बड़ी गलती माना। धोनी ने गुस्से को काबू में रखने की भी बात कही। आईपीएल 2019 में सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले के दौरान यह घटना हुई थी। लगभग छह साल बाद, धोनी ने एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान इस घटना को याद किया। उन्होंने इसे अपनी बड़ी गलती बताया। धोनी ने आगे कहा, ऐसे कई मौके आते हैं, जब कुछ चीजें आपको भडक़ा देती हैं।