मोहाली : मोहाली के चार स्कूलों को आज बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल मिली है। जिन स्कूलों को यह धमकी मिली, उनमें मिलेनियम स्कूल फेज-5, दून इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-69, अजीत इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-65 और नारायणा स्कूल सेक्टर-119 शामिल हैं। स्कूल प्रबंधन ने ईमेल की सूचना तुरंत पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें स्कूलों में पहुंचीं और स्कूल प्रबंधन के सहयोग से बच्चों को बाहर निकाला गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने स्कूल परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच की। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और जिला अदालतों को इसी तरह की बम धमकी वाली ईमेल मिलती रही हैं।