Thursday, May 14, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Mandi: पैंशनर्ज को 3 साल से आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं मिला : जयराम

09 दिसंबर, 2025 10:37 AM

मंडी : प्रदेश के पैंशनर्ज कांग्रेस सरकार के रवैये से बहुत हताश हैं क्योंकि 3 साल से उन्हें झूठे आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं मिला है। पैंशनर्ज को सरकार समय पर पैंशन ही नहीं दे पा रही है, बाकी सुविधाएं मिलना तो दूर की बात है। ये बातें सोमवार को मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहीं। उन्होंने कहा कि 3 साल में सरकार ने पैंशनर्ज को इलाज और दवाई के नाम पर एक भी पैसा नहीं दिया है। पूरे प्रदेश में पैंशनर्ज द्वारा धरना-प्रदर्शन किए जा रहे हैं और धर्मशाला में भी पैंशनर्ज ने रैली निकाली, लेकिन सरकार जमीनी तौर पर कुछ करती नजर नहीं आ रही है। जयराम ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि पैंशनर्ज की समस्याएं बहुत गंभीर हैं और उनका निदान अति शीघ्र किया जाना चाहिए।

प्रदेश में बढ़ते गन कल्चर पर सख्त और प्रभावी कार्रवाई करें मुख्यमंत्री
प्रदेश में बेकाबू होते माफिया और ध्वस्त होती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जयराम ने कहा कि विभिन्न प्रकार के माफिया और अवैध खनन के लिए हो रही लड़ाई और अपराध में प्रदेश के नेताओं के नाम पहले दिन से ही सामने आए थे, लेकिन अब यह प्रकरण आगे बढ़ रहा है और मुख्यमंत्री अब भी इसे दूर से देख रहे हैं। अतीत में भी यह देखने को मिला कि बड़े–बड़े नेता माफिया के सामने बेबस नजर आए और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग खुले मंचों से की गई। इससे इन माफिया को मिल रहे सत्ता संरक्षण का पता चलता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि अपराधियों, माफिया गतिविधियों और प्रदेश में बढ़ते गन कल्चर पर सख्त और प्रभावी कार्रवाई कर रोक लगाई जाए।

वंदे मातरम् भारत की पहचान और गौरव का प्रश्न
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस द्वारा वंदे मातरम् पर प्रतिबंध लगाना राष्ट्रीय चेतना को दबाने का दुर्भाग्यपूर्ण कदम था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में इस ऐतिहासिक सत्य को निर्भीकता से उजागर कर राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् का सम्मान किसी दल की राजनीति का विषय नहीं, बल्कि भारत की पहचान और गौरव का प्रश्न है। हिमाचल प्रदेश सहित देश की जनता वंदे मातरम् की प्रतिष्ठा और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है।

नेता प्रतिपक्ष ने मनाली–लेह सामरिक मार्ग पर बीआरओ के प्रोजैक्ट दीपक द्वारा निर्मित हिमाचल के 4 महत्वपूर्ण पुलों-70 मीटर शोगटोंग ब्रिज, जिंगजिंगबर के 2 मल्टी-सैल बॉक्स ब्रिज तथा 60 मीटर यूनम ब्रिज-के साथ श्योक टनल सहित देशभर की 121 सामरिक परियोजनाओं के वर्चुअल उद्घाटन पर केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल