Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• UK में पहले ही दिन हरियाणा के निवेश मिशन को गति; मुख्यमंत्री सैनी ने वैश्विक उद्योगपतियों और प्रवासी भारतीयों से की अहम बैठकें • हरियाणा सरकार ने बदली TDR नीति, जानिए क्या होंगे नए नियम • PM मोदी और NDA का संकल्प महिला सशक्तिकरण को मजबूत करना, निश्चित तौर पर पास होगा परिसीमन बिल : अरविंद शर्मा • महिलाओं को वोट बैंक नहीं, देश की नीति और नेतृत्व तय करने वाली शक्ति मानती है मोदी सरकार : उषा प्रियदर्शी • नशे के खिलाफ सरकार के साथ समाज भी संभाले मोर्चा, गांव-गांव में बनें अखाड़े : अनिल विज • हरियाणा में आंगनबाड़ी कर्मचारियों को बड़ी राहत; अब हर माह 7 तारीख से पहले मिलेगा मानदेय, मंत्री ने DPO को दिए निर्देश • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे माता चिंतपूर्णी महोत्सव का शुभारंभ, DC ने दिया न्योता • Shimla : "प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए SOP करें तैयार", CM सुक्खू ने दिए निर्देश • Mandi: हाईकोर्ट में हाटी समुदाय की जीत पर जयराम ठाकुर ने दी बधाई, सुक्खू सरकार पर लगाया ये बड़ा आरोप • डिप्टी कमिश्नर द्वारा अर्बन एस्टेट फेज-2 में जालंधर के पहले एम्फीथिएटर का उद्घाटन

हिमाचल

Mandi: हाईकोर्ट में हाटी समुदाय की जीत पर जयराम ठाकुर ने दी बधाई, सुक्खू सरकार पर लगाया ये बड़ा आरोप

29 नवंबर, 2026 08:43 PM

मंडी : हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय से हाटी समुदाय के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने समुदाय के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। आज मंडी में जयराम ठाकुर ने आत्मीय अंदाज में कहा कि हाटी समुदाय के लोग उन्हें प्यार से 'मामा' कहकर पुकारते हैं और इस बड़ी जीत के लिए मामा की तरफ से सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि न्यायालय के इस निर्णय से अब सारी बाधाएं दूर हो गई हैं और हाटी समुदाय को उनका हक मिलना शुरू हो गया है।


तीन वर्षों के इंतजार के बाद खारिज हुईं तीनों याचिकाएं
जयराम ठाकुर ने कहा कि तीन वर्षों के लंबे संघर्ष और इंतजार के बाद पिछले कल हाईकोर्ट ने तीनों याचिकाओं को खारिज करते हुए हाटी समुदाय को उनका हक दिलाने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय दिया है। उन्होंने उल्लेख किया कि केंद्र की मोदी सरकार ने हाटी समुदाय के दर्द को समझते हुए उन्हें जनजातीय का दर्जा दिया था, लेकिन कुछ लोगों द्वारा हाईकोर्ट चले जाने के कारण यह मामला अधर में लटक गया था। अब कोर्ट के फैसले से समुदाय को बड़ी राहत मिली है।


सुक्खू सरकार पर लगाया लापरवाही और लेटलतीफी का आरोप
इस दौरान जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हाटी समुदाय को उनका हक दिलाने में लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वे सीएम थे, तो हाटी समुदाय के प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रीय गृह मंत्री से मिले थे और यह दर्जा दिलाने की मांग रखी थी। केंद्र सरकार ने इस मांग पर बिल लाकर उसे लोकसभा और राज्यसभा से पास करवा दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में जब प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ, तो सुक्खू सरकार ने बार-बार इस पर जवाबतलबी करके हाटी समुदाय को उनका हक दिलाने में विलंब किया। कांग्रेस सरकार की इसी लेटलतीफी के कारण 50 दिनों के बाद यह हक मिलना शुरू हो पाया था।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे माता चिंतपूर्णी महोत्सव का शुभारंभ, DC ने दिया न्योता

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे माता चिंतपूर्णी महोत्सव का शुभारंभ, DC ने दिया न्योता

Shimla :

Shimla : "प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए SOP करें तैयार", CM सुक्खू ने दिए निर्देश

सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, अतिरिक्त कच्चे पानी की बिक्री के लिए 'एक समान राज्य नीति' को दी मंजूरी

सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, अतिरिक्त कच्चे पानी की बिक्री के लिए 'एक समान राज्य नीति' को दी मंजूरी

Mandi: जयराम ठाकुर ने साधा निशाना, बोले-संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस पहले अपने इतिहास में झांके

Mandi: जयराम ठाकुर ने साधा निशाना, बोले-संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस पहले अपने इतिहास में झांके

Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम

Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम

Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

Himachal: नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का बड़ा एक्शन, अब व्हाट्सएप चैटबॉट पर गुप्त रूप से दे सकेंगे तस्करी की सूचना

Himachal: नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का बड़ा एक्शन, अब व्हाट्सएप चैटबॉट पर गुप्त रूप से दे सकेंगे तस्करी की सूचना

हिमाचल में सेना पर टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान, शिमला-ऊना और मंडी में भाजयुमो का प्रदर्शन

हिमाचल में सेना पर टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान, शिमला-ऊना और मंडी में भाजयुमो का प्रदर्शन

1,000 ई-बसें खरीदेगा हिमाचल, HRTC को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम

1,000 ई-बसें खरीदेगा हिमाचल, HRTC को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम

Shimla: मुख्यमंत्री ने IGMC पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का जाना कुशलक्षेम

Shimla: मुख्यमंत्री ने IGMC पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का जाना कुशलक्षेम