Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• UK में पहले ही दिन हरियाणा के निवेश मिशन को गति; मुख्यमंत्री सैनी ने वैश्विक उद्योगपतियों और प्रवासी भारतीयों से की अहम बैठकें • हरियाणा सरकार ने बदली TDR नीति, जानिए क्या होंगे नए नियम • PM मोदी और NDA का संकल्प महिला सशक्तिकरण को मजबूत करना, निश्चित तौर पर पास होगा परिसीमन बिल : अरविंद शर्मा • महिलाओं को वोट बैंक नहीं, देश की नीति और नेतृत्व तय करने वाली शक्ति मानती है मोदी सरकार : उषा प्रियदर्शी • नशे के खिलाफ सरकार के साथ समाज भी संभाले मोर्चा, गांव-गांव में बनें अखाड़े : अनिल विज • हरियाणा में आंगनबाड़ी कर्मचारियों को बड़ी राहत; अब हर माह 7 तारीख से पहले मिलेगा मानदेय, मंत्री ने DPO को दिए निर्देश • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे माता चिंतपूर्णी महोत्सव का शुभारंभ, DC ने दिया न्योता • Shimla : "प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए SOP करें तैयार", CM सुक्खू ने दिए निर्देश • Mandi: हाईकोर्ट में हाटी समुदाय की जीत पर जयराम ठाकुर ने दी बधाई, सुक्खू सरकार पर लगाया ये बड़ा आरोप • डिप्टी कमिश्नर द्वारा अर्बन एस्टेट फेज-2 में जालंधर के पहले एम्फीथिएटर का उद्घाटन

हरियाणा

PM मोदी और NDA का संकल्प महिला सशक्तिकरण को मजबूत करना, निश्चित तौर पर पास होगा परिसीमन बिल : अरविंद शर्मा

29 नवंबर, 2026 08:48 PM

झज्जर : हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ.अरविंद शर्मा रविवार को झज्जर जिले के गांव सिलानी पहुंचे। यहां आयोजित एक निजी कार्यक्रम में उन्होंने अखाड़े के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में पहुंचने पर जिला पार्षद योगेश सिलानी और ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान गांव के गणमान्य लोगों और युवाओं ने भी उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार द्वारा लाए गए परिसीमन बिल और महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पास कराने में इंडिया गठबंधन की पार्टियों के समर्थन को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री डॉ.अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए का संकल्प महिला सशक्तिकरण को मजबूत करना है। प्रधानमंत्री केवल बातें नहीं करते,बल्कि संकल्प लेकर उन्हें पूरा करने की दिशा में काम करते हैं।

इसी तरह हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी वायदे नहीं,बल्कि संकल्प करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरा एनडीए महिला आरक्षण बिल को लागू कराने के लिए संकल्पबद्ध है। परिसीमन होगा और महिला आरक्षण भी आएगा। केंद्र सरकार इस दिशा में बिल लेकर आई है और निश्चित तौर पर यह पास होगा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने में महिला आरक्षण और परिसीमन की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। यह देश के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। गांव सिलानी में अखाड़े की आधारशिला रखने के अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गांव के नौजवान साथियों ने एक अच्छी पहल की है।

सतीश पहलवान स्वयं मेडलिस्ट हैं और उन्होंने अखाड़े के निर्माण के लिए अपनी जमीन देकर सराहनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की पहचान खेलों से है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी हरियाणा आते हैं तो जय जवान, जय किसान और जय पहलवान का नारा देते हैं।

उन्होंने कहा कि देश की सेना में हर 11वां जवान हरियाणा से है। वहीं,अन्न उत्पादन में भी हरियाणा देश का दूसरा बड़ा राज्य है और देश के अन्न भंडार भरने में प्रदेश का विशेष योगदान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस अखाड़े के निर्माण से गांव के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा।

 

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

UK में पहले ही दिन हरियाणा के निवेश मिशन को गति; मुख्यमंत्री सैनी ने वैश्विक उद्योगपतियों और प्रवासी भारतीयों से की अहम बैठकें

UK में पहले ही दिन हरियाणा के निवेश मिशन को गति; मुख्यमंत्री सैनी ने वैश्विक उद्योगपतियों और प्रवासी भारतीयों से की अहम बैठकें

हरियाणा सरकार ने बदली TDR नीति, जानिए क्या होंगे नए नियम

हरियाणा सरकार ने बदली TDR नीति, जानिए क्या होंगे नए नियम

महिलाओं को वोट बैंक नहीं, देश की नीति और नेतृत्व तय करने वाली शक्ति मानती है मोदी सरकार : उषा प्रियदर्शी

महिलाओं को वोट बैंक नहीं, देश की नीति और नेतृत्व तय करने वाली शक्ति मानती है मोदी सरकार : उषा प्रियदर्शी

नशे के खिलाफ सरकार के साथ समाज भी संभाले मोर्चा, गांव-गांव में बनें अखाड़े : अनिल विज

नशे के खिलाफ सरकार के साथ समाज भी संभाले मोर्चा, गांव-गांव में बनें अखाड़े : अनिल विज

हरियाणा में आंगनबाड़ी कर्मचारियों को बड़ी राहत; अब हर माह 7 तारीख से पहले मिलेगा मानदेय, मंत्री ने DPO को दिए निर्देश

हरियाणा में आंगनबाड़ी कर्मचारियों को बड़ी राहत; अब हर माह 7 तारीख से पहले मिलेगा मानदेय, मंत्री ने DPO को दिए निर्देश

घर के समीप बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव

घर के समीप बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव

जनसंवाद और सीएम विंडो की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर करें समाधान : भोपाल सिंह खदरी

जनसंवाद और सीएम विंडो की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर करें समाधान : भोपाल सिंह खदरी

हरियाणा में एक आईएएस, छह एचसीएस अधिकारियों का तबादला

हरियाणा में एक आईएएस, छह एचसीएस अधिकारियों का तबादला

गुंजन की यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवाओं और खिलाड़ियों के लिए है बड़ी प्रेरणा : नायब सिंह सैनी

गुंजन की यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवाओं और खिलाड़ियों के लिए है बड़ी प्रेरणा : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में CM नायब सैनी की बड़ी सौगात; आश्रम को दिए 21 लाख रुपए, धार्मिक स्थलों के लिए इलेक्ट्रिक बसों को भी दिखाई हरी झंडी

पंचकूला में CM नायब सैनी की बड़ी सौगात; आश्रम को दिए 21 लाख रुपए, धार्मिक स्थलों के लिए इलेक्ट्रिक बसों को भी दिखाई हरी झंडी