Tuesday, September 29, 2026
BREAKING
• लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर • सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या के आधार पर डॉक्टरों व सहायक स्टाफ को मिलेगा स्पेशल इन्सेंटिव: नायब सिंह सैनी • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा स्टेट इनोवेशन सोसाइटी की पहली बैठक में ‘नवाचार योजना’ को दी सैद्धांतिक मंजूरी • 30 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक कराएं वार्षिक ब्लड प्रेशर जांच : आरती सिंह राव • करप्शनः 5 हजार रुपये रिश्वत लेते नगर निगम के टैक्स ब्रांच का क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार • तलवंडी राणा में 51 वर्ष पुराने शिव मंदिर के जीर्णोद्धार की नींव रखी • राव नरेंद्र सिंह के कार्यकाल का एक वर्ष : हरियाणा कांग्रेस को दी नई ऊर्जा और एकजुटता • अमृतसर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार • भाजपा सरकार बनी तो दो साल में नशा, माफिया और बेरोजगारी पर लगेगी लगाम - रवनीत बिट्टू • पटियाला जेल में बलवंत सिंह राजोआना से मिले एसजीपीसी प्रमुख धामी, लंबित दया याचिका पर चर्चा

पंजाब

LPU बवाल पर सुखबीर बादल बोले-वॉकीटॉकी और हथियारों के साथ पकड़े गए बाहरी लोग, रची गई साजिश

29 सितंबर, 2026 07:37 PM

चंडीगढ़ : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रों के हंगामे और बाहरी लोगों की घुसपैठ के मामले ने अब पंजाब की सियासत में तूफान ला दिया है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी (आप) और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सीधा हमला बोला है। सुखबीर बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "यह हैरान करने वाली बात है कि एलपीयू के अंदर वॉकी-टॉकी और हथियार लिए हुए गुंडे पाए गए और बहादुर छात्रों ने ही उन्हें पकड़ा और गिरफ्तार करवाया। पकड़े गए लोग बाहरी हैं, जिससे यह साबित होता है कि यह एक बड़ी साजिश है। मैं पूछना चाहता हूं कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एफआईआर कहां दर्ज की है?" सुखबीर बादल ने कहा कि यह 'आप' के लिए कोई नई बात नहीं है। उन्होंने मलेरकोटला की घटना का जिक्र करते हुए लिखा, "हमने मलेरकोटला में भी ऐसा ही पैटर्न देखा था, जहां 'आप' के नेता नरेश यादव पवित्र कुरान शरीफ के अपमान में शामिल थे और उन्हें जेल हुई थी।"

बादल ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल और उनके दिल्ली के नेता अब ऐसी घटनाओं के जरिए पंजाबियों का ध्यान भटकाने और उन्हें गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'आप' सरकार ईडी की रेड में 10,000 करोड़ रुपए के घोटाले के हालिया खुलासों से ध्यान हटाना चाहती है।

बादल ने लिखा, "वे इस बात से ध्यान हटाना चाहते हैं कि उनका गुट चंडीगढ़ में सरकारी बंगलों पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए है और पंजाब को प्रॉक्सी के जरिए चलाने की कोशिश कर रहा है।" शिअद अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने उन्हें गुरुद्रोही बताते हुए कहा कि मान एक बार फिर पंजाब को निराश करने में सफल रहे हैं।
बादल ने पोस्ट में कहा, "सीएम भगवंत मान की मुख्य जिम्मेदारी शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना था लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से छोड़ दी है। छात्रों की सुरक्षा करने के बजाय वह राजनीतिक फायदे के लिए सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।"

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

अमृतसर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

अमृतसर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

भाजपा सरकार बनी तो दो साल में नशा, माफिया और बेरोजगारी पर लगेगी लगाम - रवनीत बिट्टू

भाजपा सरकार बनी तो दो साल में नशा, माफिया और बेरोजगारी पर लगेगी लगाम - रवनीत बिट्टू

पटियाला जेल में बलवंत सिंह राजोआना से मिले एसजीपीसी प्रमुख धामी, लंबित दया याचिका पर चर्चा

पटियाला जेल में बलवंत सिंह राजोआना से मिले एसजीपीसी प्रमुख धामी, लंबित दया याचिका पर चर्चा

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

गांव के मैदानों से ओलंपिक पोडियम तक, पंजाब के खेल कल्चर को फिर से जीवित करना है : सीएम भगवंत मान

गांव के मैदानों से ओलंपिक पोडियम तक, पंजाब के खेल कल्चर को फिर से जीवित करना है : सीएम भगवंत मान

एलपीयू मामले पर सियासत तेज, कांग्रेस सांसद चन्नी और रंधावा ने 'आप' सरकार पर साधा निशाना

एलपीयू मामले पर सियासत तेज, कांग्रेस सांसद चन्नी और रंधावा ने 'आप' सरकार पर साधा निशाना

आँगनवाड़ी कार्यकर्ता ‘नशा मुक्ति मित्र’ के रूप में पंजाब के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान से जुड़ीं

आँगनवाड़ी कार्यकर्ता ‘नशा मुक्ति मित्र’ के रूप में पंजाब के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान से जुड़ीं

श्री हरमंदिर साहिब में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने टेका मत्था, SGPC अध्यक्ष और जत्थेदार के साथ की बैठक

श्री हरमंदिर साहिब में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने टेका मत्था, SGPC अध्यक्ष और जत्थेदार के साथ की बैठक

मुख्यमंत्री मान ने छात्रों के हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बीच डीजीपी को निजी यूनिवर्सिटी का दौरा करने का दिया आदेश

मुख्यमंत्री मान ने छात्रों के हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बीच डीजीपी को निजी यूनिवर्सिटी का दौरा करने का दिया आदेश

पंजाब में 49 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज, 10 मामलों में लगाया गया 50 हजार रुपये जुर्माना

पंजाब में 49 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज, 10 मामलों में लगाया गया 50 हजार रुपये जुर्माना