Friday, March 20, 2026
BREAKING
ऊर्जा की घरेलू आपूर्ति और क्षमता को संतुल‍ित रखते हुए भारत कर रहा पड़ोसी देशों की मदद: विदेश मंत्रालय बीएचईएल का बड़ा निवेश, कोल इंडिया के संयुक्त उद्यम में लगाएगी 3,064 करोड़ रुपए चेन्नई सुपर किंग्स को लगा करारा झटका, आईपीएल 2026 से बाहर हुए नाथन एलिस न्यूजीलैंड ने तीसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त एफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप के लिए भारतीय टीम बैंकॉक पहुंची तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स में रश्मिका का जलवा, राज्य स्तर का सम्मान पाकर हुईं भावुक अभिनेता कमल हासन को मिला प्रतिष्ठित पैडी जयराज फिल्म अवॉर्ड राम गोपाल ने थपथपाई आदित्य की पीठ, कहा- 'धुरंधर' हिंदी सिनेमा के लिए एक बड़ा बदलाव रणवीर सिंह की 'रॉ पावर' के मुरीद हुए साउथ सुपरस्टार्स, 'धुरंधर' को बताया भारतीय सिनेमा का मास्टरपीस हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

हिमाचल

Kullu: रोहतांग सहित कुंजम व बारालाचा दर्रा में डेढ़ से दो फुट हिमपात, लाहौल के दारचा में 250 से अधिक वाहन फंसे

07 अक्टूबर, 2025 07:15 PM

मनाली : रोहतांग सहित कुंजम व बारालाचा में डेढ़ से दो फुट से अधिक हिमपात हो चुका है, जबकि हिमपात का क्रम अभी जारी है। कोकसर, मढ़ी, गुलाबा, अटल टनल, धुंधी, फातरू व अंजनी महादेव पर्यटन स्थल में भी भारी हिमपात हो रहा है। लाहौल-स्पीति जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी हिमपात हो रहा है। हिमपात के चलते मनाली-काजा, मनाली-लेह व मनाली-जांस्कर मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। मनाली-लेह मार्ग पर जगह-जगह वाहन फंस गए हैं। लाहौल के दारचा में ही 250 से अधिक वाहन चालक फंसे हुए हैं। हालांकि मंगलवार सुबह लाहौल घाटी में धूप खिली लेकिन कुछ घंटे बाद फिर से मौसम खराब हो गया।

शिंकुला दर्रे में टनल निर्माण कार्य प्रभावित
बारालाचा दर्रे की बजाय शिंकुला दर्रे की जल्द बहाल होने की उम्मीद है। शिंकुला दर्रे में टनल का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण शिंकुला दर्रा जल्द बहाल होगा। हिमपात से टनल निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। टनल निर्माण में जुटी कंपनी के कामगार व इंजीनियर दारचा में ही रहते हैं।

रोहतांग दर्रा तीसरे दिन भी बंद
कुल्लू-मनाली का पर्यटन स्थल रोहतांग हिमपात के कारण पर्यटकों के लिए तीसरे दिन भी बंद रहा। पर्यटक मनाली की ओर गुलाब तक जबकि लाहौल की ओर कोकसर तक जा रहे हैं। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि रोहतांग दर्रे में तीसरे दिन भी हिमपात का क्रम जारी है।

बीआरओ जल्द बहाल करेगा सड़क
उधर, बीआरओ कमांडर कर्नल गौरव ने बताया कि दर्रे में भारी हिमपात हुआ है। मनाली-लेह मार्ग की बहाली प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले