Friday, March 20, 2026
BREAKING
प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, सामान्य ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हवाई यात्रियों के लिए स्मार्ट योग रूटीन, आयुष मंत्रालय ने दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव केंद्र ने आयकर नियम 2026 के लिए अधिसूचना जारी की, रिटर्न फाइल करना आसान हुआ दिल्ली के उपराज्यपाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात आईटी शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद न्यूजीलैंड महिला टीम ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया मुख्यमंत्री सेहत योजना से बुजुर्गों को बिना आर्थिक बोझ के सम्मानजनक और कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं: डॉ. बलबीर सिंह 214 करोड़ रुपये की लागत वाली काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना से 33 गांवों और 11,500 एकड़ क्षेत्र को मिलेगा लाभ: बरिंदर कुमार गोयल अगर गैस की कोई कमी नहीं तो लोगों की लाइन क्यों लगी है? : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सुशासन का मूल मंत्र: तेजी, पारदर्शिता और समयबद्ध निपटान : अनिल विज

हिमाचल

Kullu: रोहतांग, बारालाचा व शिंकुला दर्रे में भारी हिमपात, दारचा में फंसे लेह जाने वाले वाहन

06 अक्टूबर, 2025 07:18 PM

मनाली : रोहतांग सहित बारालाचा व शिंकुला दर्रे में रविवार रात से भारी हिमपात हो रहा है। इन दर्रों में 1 फुट से अधिक हिमपात हो चुका है। हिमपात के कारण लेह व जांस्कर जाने वाले वाहन दारचा में फंस गए हैं, जबकि लेह से मनाली आ रहे वाहनों के पहिए भी उपसी व सरचू में थम गए हैं। रविवार को हिमपात का क्रम शुरू हुआ था, लेकिन रोहतांग दर्रे की बजाय वाहन शिंकुला व बारालाचा दर्रे में हिमपात कम होने से अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो गए थे। सोमवार को हिमपात की रफ्तार तेज होने से आवाजाही ठप्प हो गई है।

लेह-लद्दाख जाने वाले वाहन चालकों सहित पर्यटकों की मदद के लिए सरचू में स्थापित अस्थायी चौकी को लाहौल-स्पीति पुलिस ने दारचा में स्थापित कर दिया है। हिमपात की रफ्तार तेज होती देख पुलिस जवान सरचू से दारचा आ गए हैं। पुलिस चौकी के हटने से लेह-लद्दाख की ओर सफर करने वालों के लिए अब जोखिम बढ़ गया है। हालांकि सरचू में कुछेक ढाबे व बीआरओ का अस्थायी ट्रांजिट कैप अभी सहारा बने हुए हैं, लेकिन अब पुलिस चौकी नहीं होने से वाहन चालकों को अधिक सावधानीपूर्वक लेह मार्ग पर सफर करना होगा।

पर्यटकों के लिए रोहतांग बंद
पर्यटकों की पहली पसंद रहने वाले रोहतांग दर्रे में सोमवार को वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। सभी वाहनों को गुलाबा में रोक दिया गया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि रोहतांग दर्रे में भारी हिमपात हो रहा है। उन्होंने पर्यटकों से आग्रह किया कि पर्यटन स्थल गुलाबा से आगे न जाएं। उन्होंने बताया कि दर्रे पर पर्यटकों की आवाजाही मौसम पर निर्भर रहेगी।

लाहौल घाटी में सेब की फसल पर आफत बनी बर्फबारी
लाहौल घाटी में सेब की फसल के लिए बर्फ के फाहे आफत बन गए हैं। हिमपात होने से सेब से लदे पेड़ों की टहनियां टूटने का खतरा बढ़ गया है। बागवान कालजंग, पलजोर, अशोक व दोरजे ने बताया कि घाटी में लगातार बर्फबारी बागवानों की परेशानी बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि पहले बरसात के कारण सब्जियां मंडियों में नहीं पहुंच पाईं और अब हिमपात उनकी दिक्कत को बढ़ा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले