Thursday, May 14, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Kangra: दलाईलामा को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की 36वीं वर्षगांठ पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने जताई एकजुटता

10 दिसंबर, 2025 06:30 PM

धर्मशाला : तिब्बती समुदाय और दुनिया भर से आए सांसदों व प्रतिनिधिमंडलों ने सोमवार सुबह केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के नेतृत्व में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को वर्ष 1989 में प्रदान किए गए नोबेल शांति पुरस्कार की 36वीं वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी, चिली, चेक रिपब्लिक, फ्रांस और इटली के उच्च स्तरीय प्रतिनिधि धर्मशाला पहुंचे। कार्यक्रम के पहले इन विभिन्न देशों से आए सांसद व प्रतिनिधि तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से भी उनके निवास स्थान पर मिले व उनके साथ चर्चा की।

वर्षगांठ कार्यक्रम की शुरूआत तिब्बती और भारतीय राष्ट्रीय गान के साथ हुई। इसके बाद निर्वासित तिब्बती प्रधानमंत्री (सिक्योंग) पेंपा सेरिंग ने अपना संबोधन दिया, साथ ही विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में दलाई लामा के जीवन, उनके करुणा संदेश, तिब्बती पहचान की रक्षा और वैश्विक शांति के प्रति उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान फिजी के सांसद वीरेंद्र लाल ने दलाई लामा की आजीवन नैतिक नेतृत्व क्षमता और दृढ़ता को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन दुनिया के लिए प्रेरणादायी है और 90वें जन्मदिवस के इस अवसर पर उनकी करुणा और शांति के संदेश को और गहरा महत्व मिलता है। न्यूजीलैंड के सांसद ग्रेग फ्लेमिंग ने तिब्बती संस्कृति और भाषा को संरक्षित रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि आपकी रोशनी कभी मंद नहीं होगी। अपनी भाषा, संस्कृति और आस्था को बनाए रखें।

फ्रांस की सांसद सामंथा काजेबोन ने कहा कि दलाई लामा के साथ मुलाकात ने फिर साबित किया कि शांति संवाद, सहानुभूति और मानवीय गरिमा से निर्मित होती है। उन्होंने तिब्बती जनता की शांतिपूर्ण आकांक्षाओं के प्रति अपना समर्थन दोहराया। कार्यक्रम में मुख्य न्याय आयुक्त येशी वांगमो, स्पीकर सोनम तेनफेल, सिक्योंग पेंपा छेरिंग, उप सभापति डोलमा सेरिंग टेयखांग, विभिन्न कालोन, तिब्बती संसद की स्थायी समिति के सदस्य तथा तिब्बती स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल