Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Kangra: 1100 नंबर पर शिकायत...खनन माफिया पर कसा शिकंजा, अवैध खनन करते 5 ट्रैक्टर पकड़े

10 सितंबर, 2025 07:18 PM

रानीताल में खनन विभाग ने बनेर खड्ड में अवैध खनन के खिलाफ कर्रवाई करते हुए 5 ट्रैक्टराें काे पकड़ा है। विभाग ने ये कार्रवाई लाेगाें की शिकायत पर अमल में लाई है। जानकारी के अनुसार विभाग काे शिकायत मिली थी कि बनेर खड्ड पुल के पास खनन माफिया बेखौफ होकर धड़ल्ले से अवैध खनन कर रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग की एक टीम ने तुरंत माैके पर दबिश दी, जहां 5 ट्रैक्टर अवैध खनन में  संलिप्त पाए गए। टीम द्वार माैके पर ही उनके चालान किए गए हैं। 

रानीताल पंचायत के उपप्रधान बोधराज ने बताया कि बनेर खड्ड पुल के पास हाे रहे अवैध खनन के चलते जल शक्ति विभाग की करोड़ों रुपए की स्कीमों और पीडब्ल्यूडी विभाग के पुल को खतरा पैदा हो गया है। वहीं अवैध खनन से लोगों की जमीनें भी धंस रही हैं। इसे देखते हुए हमने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हैल्पलाइन 1100 नंबर पर शिकायत की थी, जिस पर माइनिंग विभाग ने यह कार्रवाई अमल में लाई है।

उधर, माइनिंग इंस्पैक्टर रानीताल, कांगड़ा अश्विनी कौंडल ने बताया कि अवैध खनन करते हुए 5 ट्रैक्टर पकड़े हैं, जिनके मौके पर चालान काटकर कोर्ट में पेशी के लिए भेजा है। कोशिश की जाएगी कि अवैध खनन करने वालों को नियमों के तहत भारी-भरकम जुर्माना लगवाया जा सके। इससे पहले भी पंचायत की तरफ से शिकायत आई थी कि इस जगह पर भारी मात्रा में अवैध खनन हो रहा है, जिस पर आज हमने ये कार्रवाई की है।

एसडीओ आईपीएस विजय नाग ने कहा कि खनन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की मैं प्रशंसा करता हूं । उन्हाेंने कहा कि अवैध खनन को जाने वाले रास्ते काे विचार-विमर्श करके तुरंत बंद करवाने की कोशिश की जाएगी। वहीं एसडीएम कांगड़ा ईशांत जसवाल ने कहा कि मीडिया के माध्यम से यह मामला मेरे ध्यान में आया है। इस पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और अवैध खनन को जाने वाले रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल