जालंधर : भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रधान केवल सिंह ढिल्लों जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे। यहां उन्होंने पहले डेरा में नतमस्तक होकर माथा टेका। इसके बाद उन्होंने डेरा प्रमुख संत निरंजन दास महाराज से मुलाकात की।
इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। राजनीतिक हलकों में इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता लगातार डेरा सचखंड बल्लां पहुंचकर आशीर्वाद ले रहे हैं।
इस मौके पर केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि वर्ष 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी और जनता के हित में काम करेगी। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की कार्यप्रणाली पर भी कई तरह के सवाल उठाए। उन्होंने महिलाओं के खातों में आए पैसों को भी बड़ा घोटाला बताया। वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब आएंगे और प्रदेश की खुशहाली के लिए महत्वपूर्ण फैसले लेंगे।