IPL 2025: आईपीएल के दूसरे दिन सीजन का पहला डबल हेडर मुकाबला खेला जा रहा है। पहले डबल हेडर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11
यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी।