Saturday, July 11, 2026
BREAKING
IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट! ‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी आमिर खान-गौरी स्प्रैट फैमिली हाउस में होंगे शिफ्ट, पूर्व पत्नी किरन राव, मां और बहनें भी रहेंगी साथ Welcome To The Jungle Day 15: 'धमाल 4' की आंधी में उड़े अक्षय कुमार या फिल्म ने उड़ाया गर्दा, जानें शुक्रवार का कलेक्शन जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने राजपाल यादव को सजा दी, फटकार लगाई; पर 2 रहम भी फ्लॉप एक्टर के साथ डायरेक्टर ने बनाई ब्लॉकस्टर फिल्म, 4 सुपरस्टार ने कर दिया था रिजेक्ट आलिया भट्ट की पिछली 5 फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन, एक ने तो पहले दिन कमाए थे 133 करोड़, जानिए

खेल

IPL 2025: सिर्फ ऋषभ पंत ही नहीं, इन पांच खिलाड़ियों ने भी लगाई है करोड़ों की चपत

05 मई, 2025 12:50 PM

IPL 2025: IPL 2025 का रोमांच अपने चरम पर है। इस सीजन में जहां वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य और आयुष म्हात्रे जैसे युवा बल्लेबाजों ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है, तो वहीं कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन्होंने न सिर्फ अपने खराब प्रदर्शन क्रिकेट प्रेमियों को निराश किया है बल्कि अपनी फ्रेंचाइजी को भी करोड़ों रुपए की चपत लगाई है। तो चलिए आज हम आपको उन खिलाड़ियों को नाम बताते हैं जिन्होंने कोरोड़ों रुपए लेने के बाद भी अपने खराब प्रदर्शन से न केवल क्रिकेट फैन्स को निराश किया बल्कि अपनी फ्रेंचाइजी के भी करोड़ों रुपए डुबो दिए।

1. ऋषभ पंत
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का। बता दें कि पंत को उनकी फ्रेंचाइजी ने IPL इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाकर (27 करोड़) में अपनी टीम में शामिल किया है। लेकिन पंत ने इस सीजन न केवल खराब कप्तानी और विकेट कीपिंग की है बल्कि बल्ले से भी निराश किया है। पंत ने इस सीजन अब तक खेली गई 11 पारियों में महज 128 रन ही बनाए हैं, उनका औसत 12.8 और स्ट्राइक रेट सिर्फ 99.22 रहा है।

2. वेंकटेश अय्यर
वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर नाम आता है KKR के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज वेंकटेश आय्यर का। अय्यर को KKR ने 23.75 करोड़ की बड़ी रकम देकर खरीदा था, लेकिन अय्यर ने इस सीजन में फ्लॉफ होकर इस सारी रकम को डुबो दिया। अय्यर अभी तक खेले गए 11 मैचों में सिर्फ 142 रन ही बना पाए हैं। इस दौरान उनका औसत 20.29 का रहा है।

3. ईशान किशन
तीसरे नंबर पर आते हैं ईशान किशन। ईशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम के साथ जोड़ा था, लेकिन वह भी फ्लॉफ साबित हुए। हालांकि किशन की शुरूआत काफी जोरदार हुई थी और उन्होंने टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में शतक जड़कर सभी को हैरान कर दिया था। सभी को उम्मीद थी कि वह आगे भी जोरदार प्रदर्शन करेंगे और टीम इंडिया में अपनी वापसी का दरवाजा खटखटाएंगे। लेकिन एक मैच को छोड़कर वह लगातार फ्लॉफ साबित हुए हैं। किशन ने अब तक इस सीज 10 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 24.50 की औसत से महज 196 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक भी शामिल है जो उन्होंने अपने पहले ही मैच में लगाया था।

4. मोहम्मद शमी (सनराइजर्स हैदराबाद)
10 करोड़ की कीमत चुकाने के बाद शमी से शानदार गेंदबाजी की उम्मीद थी। लेकिन 9 मैचों में सिर्फ 6 विकेट और 11 से ऊपर की इकॉनमी रेट ने सबको चौंका दिया। घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद आईपीएल में उनका असर नहीं दिखा। नतीजा ये रहा कि एसआरएच भी संघर्ष करती रही।

5. पैट कमिंस (सनराइजर्स हैदराबाद)
18 करोड़ में खरीदे गए कमिंस इस बार टीम के कप्तान थे। हालांकि उन्होंने टीम को एक हद तक संभाला भी, लेकिन खुद का प्रदर्शन 10 मैचों में सिर्फ 10 विकेट तक ही सीमित रहा। उनकी गेंदबाजी में धार की कमी साफ दिखाई दी। कीमत और नाम बड़े थे, लेकिन योगदान अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा।

6. राशिद खान (गुजरात टाइटंस)
18 करोड़ में गुजरात ने राशिद को रिटेन किया लेकिन इस बार ये जादूगर स्पिनर कुछ खास कमाल नहीं कर पाया। 10 मैचों में सिर्फ 7 विकेट और 9 की इकॉनमी रेट ने साबित किया कि बल्लेबाज़ अब उन्हें पढ़ने लगे हैं। उनकी गेंदों पर अब आसानी से रन बन रहे हैं, और विकेट कम आते जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट