Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

खेल

IPL 2025 : मुंबई में आईपीएल कैप्टंस मीट 20 को, नए बदलावों पर होगी चर्चा, टीम मैनेजर भी बुलाए

18 मार्च, 2025 12:57 PM

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग की सभी टीमों के कप्तान 20 मार्च को प्री-सीजन मीटिंग के लिए मुंबई में इक्कठा होंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, यह मीटिंग दोपहर में बीसीसीआई के हैड क्वार्टर में होगी। इस कार्यक्रम में कप्तानों के अलावा सभी 10 फ्रेंचाइजी के मैनेजर को भी आमंत्रित किया गया है। बीसीसीआई और आईपीएल मैनेजमेंट ने सभी फ्रेंचाइजी को एक ईमेल भेजा है। इसमें एक मीटिंग के बारे में बताया गया है, जो एक घंटे तक चलेगी। इस मीटिंग में टीमों को आगामी सीजन के लिए नए बदलावों के बारे में बताया जाएगा।

इसके बाद ताज होटल में एक प्रोग्राम होगा। यह पूरा कार्यक्रम चार घंटे का होगा। इस दौरान सभी कप्तानों का फोटो शूट भी होगा। बंगलुरु-कोलकाता के बीच आईपीएल-2025 की शुरुआत 22 मार्च से होनी है। लीग के 18वें सीजन का ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के बीच कोलकाता में होगा। इस बार 65 दिन में 74 मैच खेले जाएंगे। 18 मई तक लीग स्टेज के 70 मैच होंगे, जिनमें 12 डबल हेडर हैं। यानी 12 बार एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे। फाइनल 25 मई को कोलकाता में होगा।

13 वेन्यू पर 10 टीमों के मुकाबले

अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई, बंगलुरु, लखनऊ, मुल्लांपुर (मोहाली), दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, हैदराबाद दस टीमों के होम ग्राउंड हैं। इनके अलावा गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और धर्मशाला यानी कुल 13 वेन्यू पर मैच खेले जाएंगे।

चेन्नई-मुंबई ने सबसे ज्यादा टाइटल जीते

आईपीएल भारत का फ्रेंचाइजी क्रिकेट टूर्नामेंट है। यह हर साल मार्च से मई के दौरान टी-20 फॉर्मेट में खेला जाता है। इसकी शुरुआत 2008 में आठ टीमों के साथ हुई थी। राजस्थान ने चेन्नई को फाइनल हराकर पहले सीजन का टाइटल जीता था। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे ज्यादा 5-5 टाइटल जीते हैं। केकेआर तीन खिताब जीतकर तीसरी सबसे सफल टीम है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल