Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

IPL 2025 : पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पांच विकेट से हराया

19 अप्रैल, 2025 02:34 PM

बेंगलुरु – अर्शदीप सिंह, मार्को यानसन, हरप्रीत बराड़ और युजवेंद्र चहल की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद नेहाल वढेरा (नाबाद 33) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने वर्षा बाधित मैच में शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पांच विकेट से हरा दिया। 96 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 22 रन जोड़े। तीसरे ओवर में जॉश हेजलवुड ने प्रियांश आर्य 11 गेंद में (16) रन को आउटकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहली सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में भुवनेवश्वर कुमार ने प्रभसिमरन नौ गेंद मे (13) को आउट कर पंजाब को दूसरा झटका दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर (सात) और जॉश इंग्लिस (14) और शशांक सिंह (एक) रन बनाकर आउट हुये। नेहाल वढेरा ने 19 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुए (नाबाद 33) रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। मार्कस स्टॉयनिस (सात) रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब किंग्स ने 12.1 ओवर में पांच विकेट पर 98 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से जॉश हेजलवुड ने तीन और भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट लिये।

इससे पहले आज यहां पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने महज 26 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गवां दिये। पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर अर्शदीप ने फिल सॉल्ट (चार) को आउटकर पंजाब को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये रजत पाटीदार ने पारी को संभालने का प्रयास किया। तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने विराट कोहली (एक) को अपना दूसरा शिकार बनाया। बेंगलुरु का तीसरा विकेट लियम लिविंगस्टन (चार) के रूप में गिरा। उन्हें जेवियर बार्टलेट ने चौथे ओवर में आउट किया। इसके बाद छठे ओवर में यजुवेंद्र चहल ने जितेश शर्मा (दो) को नेहाल वढ़ेरा ने कैच आउट किया। क्रुणाल पंड्या (एक) को मार्को यानसन ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। आठवें ओवर में चहल ने रजत पाटीदार को आउटकर बेंगलुरु के चुनौतीपूर्ण स्कोर की उम्मीद को बड़ा झटका दिया। रजत पाटीदार ने 18 गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाते हुए (23) रनों की साहसिक पारी खेली।

मनोज भंडागे (एक) को यानसन ने पगबाधा आउट किया। 12वें ओवर में हरप्रीत बराड़ ने भुवनेश्वर कुमार (आठ) और यश दयाल (शून्य) को आउट कर पंजाब को नौवीं सफलता दिलाई। टिम डेविड ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 26 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए (नाबाद 50) रनों की विस्फोटक पारी खेली। पंजाब किंग्स की घातक गेंदबाजी का आलम यह था कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्धारित 14 ओवरों में नौ विकेट पर 95 रन का स्कोर खड़ा किया। पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह, मार्को यानसन, हरप्रीत बराड़ और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट लिये। जेवियर बार्टलेट ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव