नई दिल्ली: चेतन सकारिया आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगे। उन्हें उमरान मलिक के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। मलिक चोट के कारण इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे। सकारिया को 75 लाख रुपए में केकेआर ने खरीदा है। एक समय दुनियाभर में नाम कमाने वाले सकारिया अब एक बार फिर से आईपीएल खेलते हुए नजर आएंगे। सकारिया का यहां तक आने का सफर काफी चुनौतियों से भरा रहा है। आईपीएल 2025 के लिए केकेआर ने चेतन सकारिया को उमरान मलिक के बदले में टीम में शामिल किया है।
उमरान मलिक चोटिल होने के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। केकेआर ने पिछले साल भी सकारिया को खरीदा था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। इस साल की नीलामी में सकारिया को कोई खरीदार नहीं मिला था। अब रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर उन्हें केकेआर में जगह मिली है। केकेआर ने उन्हें 75 लाख रुपये में साइन किया है। सकारिया ने भारत के लिए 2021 में ही अपना इंटरनेशनल डेब्यू भी कर लिया था। उन्होंने एक वनडे मैच में दो विकेट लिए हैं, वहीं दो टी20आई मैचों में उनके नाम एक विकेट है।