Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

IPL 2025 : जॉस बटलर के तूफान में उड़ा बेंगलुरु, गुजरात आठ विकेट से जीता

03 अप्रैल, 2025 12:31 PM

बेंगलुरु – मोहम्मद सिराज (19 रन पर तीन विकेट) के नेतृत्व में धारदार गेंदबाजी आक्रमण के बाद जॉस बटलर (73 नाबाद),साई सुदर्शन (49) और शरफेन रदरफोर्ड (30 नाबाद) के विस्फोटक प्रदर्शन की बदौलत गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) को उनके घरेलू मैदान में 13 गेंद शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ गुजरात अंकतालिका में बेंगलुरु के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गया है। बेंगलुरु की अब तक खेले गये तीन मैचों में यह पहली हार है जबकि गुजरात भी अपने तीन मैचों में एक मुकाबला गंवा चुका है। इस मैच में दोनो टीमो के बीच हार जीत का फर्क शीर्ष क्रम में तय किया। बेंगलुरु का टॉप आर्डर जहां पूरी तरह फेल रहा वहीं गुजरात ने अपने कप्तान शुभमन गिल (14) का विकेट जल्द खोने के बावजूद आक्रामक रवैया जारी रखा। साई सुदर्शन और बटलर के आगे बेंगलुरु के गेंदबाज पानी मांगते नजर आये। रही सही कसर इंपेक्ट प्लेयर रसिख सलाम ने पूरी कर दी जिन्होने अपने तीन ओवर में 35 रन लुटाये। जॉस हेजलवुड (43 रन पर एक विकेट) भी खासे महंगे साबित हुये।

बटलर ने अपनी अर्धशतकीय नाबाद पारी में मात्र 39 गेंद खेल कर पांच चौके और छह गगनचुंबी छक्के लगाये। रदरफोर्ड ने अपनी संक्षिप्त पारी में तीन दर्शनीय छक्के लगाये। गिल के बाद गुजरात के दूसरे विकेट गंवाने वाले बल्लेबाज साई सुदर्शन थे। अर्धशतक से चूके सुदर्शन ने 36 गेंदो की पारी में सात बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया जबकि एक और बार गेंद बगैर जमीन को स्पर्श करे बाउंड्री लाइन के पार गयी। दूसरी ओर बेंगलुरु की शुरुआत निराशाजनक रही। हालांकि लियम लिविंगस्टन (54),जितेश शर्मा (33) और टिम डेविड (32) की दमदार पारियों की मदद से मेजबान टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आठ विकेट पर 169 रनो का स्कोर खड़ा किया। कोहली को देखने आये प्रशंसकों को आज निराशा हाथ लगी। चौका लगा कर खाता खोलने वाले कोहली अरशद खान की लेग स्‍टंप पर गिरी बैक ऑफ गुड लेंथ गेंद को पुल करने के प्रयास में डीप स्‍क्‍वायर लेग के पास प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों लपके गये। उनके आउट होते ही दर्शक दीर्घा पर सन्नाटा छा गया। फिल साल्ट (14),विराट कोहली (7),देवदत्त पडिक्कल (4) और कप्तान रजत पाटीदार (12) के तौर पर बेंगलुरु का शीर्ष क्रम सातवें ओवर तक 42 रन जोड़ कर पवेलियन लौट चुका था। ऐसे मुश्किल समय में लिविंग्स्टन और शर्मा ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुये स्कोरबोर्ड को बढ़ाया। ढीली गेंदों पर प्रहार और सिंग्ल्स डबल्स के जरिये दोनो बल्लेबाज अर्धशतकीय भागीदारी पूरी कर चुके थे। इस बीच साई किशोर की गेंद को समझने से चूके और लांग आन पर तेवतिया ने उनका कैच लपक लिया।


नये बल्लेबाज कृणाल पंड्या किशोर का एक और शिकार बने जब उन्होने कैरम बॉल पर रिटर्न कैच थमा दिया। इस बीच लिविंग्स्टन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। आखिरी के पांच ओवरों में लिविंग्स्टन और टिम डेविड ने गियर बदलते हुये रनो की बौछार कर दी। दोनो ने मैदान के हर कोने में चौके छक्के लगाये। लिविंग्स्टन 19वें ओवर में मो सिराज की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गये वहीं डेविड पारी के आखिरी ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हुये। आखिरी ओवर में डेविड ने 19 रन जोड़ कर अपनी टीम के लिये एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में अहम योगदान दिया। गुजरात के लिये मो सिराज ने मात्र 19 रन देकर तीन अहम विकेट चटकाये जबकि साई किशोर को दो विकेट मिले। अन्य तीन विकेट प्रसिद्ध कृष्णा,अरशद खान और इशांत शर्मा ने बराबर बराबर बांट लिये।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव