Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

IPL 2025: क्लासेन-मिलर कोच संग धर्मशाला पहुंचे, पहली मई को आएंगी पंजाब किंग्स-लखनऊ की टीम

29 अप्रैल, 2025 02:43 PM

धर्मशाला: धर्मशाला स्टेडियम में चार मई को होने वाले पंजाब किंग्स व लखनऊ सुपर जांयट्स मुकाबले के लिए लखनऊ टीम के कोच जस्टिन लैंगर संग हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, एंड्रयू संग आधा दर्जन खिलाड़ी सोमवार को धर्मशाला पहुंच गए। वहीं, मेजबान पंजाब किंग्स व लखनऊ सुपर जायंटस की समस्त टीम एक मई को धर्मशाला पहुंच जाएगी। धर्मशाला के गगल एयरपोर्ट पर पंजाब की टीम पहली मई को दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर लैंड करेगी, साथ ही लखनऊ की टीम भी पहुंचेगी। दोनों ही टीमें एचपीसीए के कंडी स्थित होटल में ठहरेगी। इसके बाद दो व तीन मई को शाम से लेकर देर रात तक दोनों ही टीमों के प्रैक्टिस सेशन होंगे। आईपीएल के तीन मैचों का रोमांच धर्मशाला स्टेडियम में भी देखने को मिलेगा। लखनऊ टीम के खिलाडिय़ों में से हेनरी क्लासेन, डेविड मिलर, एडन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्जके व शमर जोसेफ धर्मशाला पहुंचे।

खिलाडिय़ों को कंडी स्थित होटल में ठहराया गया है। उधर, एचपीसीए के महासचिव अवनीश परमार ने बताया कि दोनों ही टीमें पहली मई को धर्मशाला में पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ टीम के कुछ खिलाड़ी टीम से पहले धर्मशाला में पहुंच गए हैं। श्री परमार ने बताया कि अभ्यास सत्र को लेकर भी शेड्यूल बनाया गया है, जिसके तहत टीमें अभ्यास करेंगी। 23 हज़ार के करीब क्षमता वाले स्टेडियम में पंजाब के लखनऊ व दिल्ली के साथ होने वाले मैचों की टिकटों को लेकर ऑनलाइन डिस्ट्रिक ऐप पर बिक्री शुरू कर दी गई है। अब ऑफलाइन काउंटर भी स्टेडियम के मुख्य गेट के बाहर लगाया गया है। धर्मशाला स्टेडियम में आईपीएल मैचों में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किए जाने संग शहर में ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। पुलिस मैदान, फुटबॉल ग्राउंड व दाड़ी में गाडिय़ों की पार्किंग की जाएगी। पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है। टीमों के पहली मई को पहुंचने से पहले 30 अप्रैल को ही पुलिस जवानों की शहर के चप्पे-चप्पे में तैनाती कर दी जाएगी। वीवीआईपी पार्किंग साई मैदान में रहेगी, जबकि ब्वॉयज स्कूल में मीडिया पार्किंग होगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव