Friday, July 10, 2026
BREAKING
हरियाणाः कांग्रेस ने गरीबों को आंसू दिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आंसू पोछने का काम किया- मुख्यमंत्री 7 वर्षीय भतीजे की ह/त्या कर शव नहर में फेंका, आरोपी ताया को Court ने दी सख्त सजा Punjab : संत बाबा कुलजीत सिंह जी की बेटी सहित कई नेता हुए भाजपा में शामिल 'आप' के शासन में पंजाब बम धमाकों और गैंगस्टरों का गढ़ बन गया है: ढिल्लों पंजाब कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल, चन्नी-बघेल मुलाकात को लेकर अटकलें तेज Vigilance Action : रिश्वत लेता पटवारी को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार 11-12 जुलाई को लगेंगे विशेष SIR कैंप, DC लुधियाना की मतदाताओं से अपील बड़ी खबर: हरियाणा कांग्रेस के बड़े नेता बीरेंद्र सिंह की BJP प्रभारी से मुलाकात अंबाला में टांगरी नदी उफान पर: मैदानी इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा...कई घरों में घुसा पानी अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की हेरोइन बरामद; 2 तस्कर दबोचे

खेल

IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को आठ विकेट से हराया

15 सितंबर, 2025 11:41 AM

न्यू चंडीगढ़ –  गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद फीबी लिचफील्ड (88), बेथ मूनी (नाबाद 77), ऐनाबेल सदरलैंड (नाबाद 54) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने रविवार को पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम को 35 गेंदे शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 282 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के लिए कप्तान अलिसा हीली और फीबी लिचफील्ड की सलामी जोड़ी ने 45 रन जोड़े। सातवें ओवर में क्रांति गौड़ ने अलिसा हीली (27) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। एलिस पेरी 30 रन पर रिटायर हर्ट हुई। ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट फीबी लिचफील्ड के रूप में गिरा। फीबी लिचफील्ड ने 80 गेंदों में 14 चौकों लगाते हुए 88 रन बनाये। बेथ मूनी और ऐनाबेल सदरलैंड शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 44.1 ओवर में दो विकेट पर 282 रन बनाकर अपनी टीम को आठ विकेट से जीत दिला दी। दोनों बल्लेबाजों के बीच 116 रनों की अविजित साझेदारी हुई। बेथ मूनी ने 74 गेंदों में (नाबाद 77), ऐनाबेल सदरलैंड ने 51 गेंदों में (नाबाद 54) रनों की पारी खेली।

भारत की ओर से क्रांति गौड़ और स्नेह राणा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम के लिए प्रतीका रावल और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी की। 22वें ओवर में फीबी लिचफील्ड ने स्मृति मंधाना को रनआउट कर ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई। मंधाना ने 63 गेंदों में छह चौके और दो छक्के लगाते हुए 58 रनों की पारी खेली। इसके बाद 31वें ओवर में अलाना किंग ने प्रतीका रावल को अपना शिकार बना लिया। प्रतीका रावल ने 96 गेंदों में छह चौकों की मदद से 64 रन बनाये। अपना 150 एकदिवसीय मैच खेल रही कप्तान हरमनप्रीत कौर को 34वें ओवर में ऐनाबेल सदरलैंड ने पगबाधा आउट किया। उन्होंने एक छक्के की मदद से नौ गेंदों में 11 रन बनाये। भारत का चौथा विकेट हरलीन देओल के रूप में गिरा। उन्हें मेगन शट की गेंद पर हीली ने स्टंप आउट किया। हरलीन देओल ने 57 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 54 रन बनाये। जेमिमाह रॉड्रिग्स (18) को तालिया मैक्ग्रा ने आउट किया। ऋचा घोष (25) और राधा यादव 19 रन बनाकर आउट हुई। भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 281 का स्कोर खड़ा किया। दीप्ति शर्मा (20) और श्रीचरणी दो रन बनाकर नाबाद रही।ऑस्ट्रेलि या की ओर से मेगन शट ने दो विकेट लिये। ऐनाबेल सदरलैंड, तालिया मैक्ग्रा, किम गार्थ और अलाना किंग ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी