Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

IND vs SA ODI Series : विराट कोहली के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका

28 नवंबर, 2025 07:03 PM

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद अब फोकस सीमित ओवर के मुकाबलों पर होगा। टेस्ट टीम के बाद दोनों टीमों की वनडे स्क्वाड पहले ही घोषित की जा चुकी है। इस सीरीज में सबसे ज्यादा निगाहें टीम इंडिया के दो दिग्गजों विराट कोहली और रोहित शर्मा पर रहने वाली हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने हाल की ऑस्ट्रेलिया सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन अब घरेलू परिस्थितियों में उनसे और अधिक उम्मीदें हैं। खास बात यह है कि कोहली के पास इस सीरीज में दो बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का भी शानदार मौका होगा। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोहली का दमदार वनडे रिकॉर्ड 

विराट कोहली ने हमेशा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ:

31 वनडे मैच
1504 रन
65.39 का औसत
के साथ जबरदस्त आंकड़े दर्ज किए हैं।

इस लिस्ट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (2001 रन) हैं, जबकि कोहली दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। कोहली के पास आने वाले समय में सचिन के रिकॉर्ड के और करीब पहुंचने का सुनहरा मौका है।

घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का मौका

साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे में विराट कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा है, लेकिन वह अब तक इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

विराट कोहली – 435 रन
राहुल द्रविड़ – 440 रन
इस आंकड़े से साफ है कि कोहली सिर्फ 6 रन बनाते ही द्रविड़ को पछाड़ देंगे और भारत की ओर से घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। यानी सीरीज की पहली ही पारी में कोहली यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड 

विराट कोहली – 5 शतक
सचिन तेंदुलकर – 5 शतक

दोनों संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। यदि कोहली आगामी वनडे सीरीज में एक और शतक लगा देते हैं, तो वह इस रिकॉर्ड में भी सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए भारत के अकेले नंबर-1 खिलाड़ी बन जाएंगे। यह उपलब्धि कोहली के शानदार करियर को एक और पहचान देगी और साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनकी बादशाहत और मजबूत होगी।

टीम इंडिया को कोहली–रोहित से बड़ी उम्मीदें 

टेस्ट सीरीज में मिली निराशा के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज में दमदार वापसी की उम्मीद कर रही है। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों किसी भी स्थिति में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों खिलाड़ियों ने अच्छी फॉर्म दिखाई थी। घरेलू विकेट, बड़ी भीड़ और अनुकूल परिस्थितियां तीनों कोहली के पक्ष में काम करने वाली हैं। इसलिए टीम मैनेजमेंट और फैंस दोनों को उम्मीद है कि सीरीज की शुरुआत से ही यह स्टार बल्लेबाज रन बरसाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव