Friday, July 10, 2026
BREAKING
वैश्विक ऊर्जा स्वतंत्रता दिवस: स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा ही भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला IVF क्लीनिकों को लेकर बड़ा फैसला, NCW ने कानूनों की समीक्षा के लिए पैनल का किया गठन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे पीएम मोदी, भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स सहयोग रोडमैप का किया शुभारंभ राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, बताया मजबूत भारत का अहम स्तंभ भारत-चीन सहयोग को नई गति देने पर जोर, राजदूत विक्रम दोरैस्वामी की क्वानझोउ में अहम बैठक डीपीआईआईटी ने फुटवियर उद्योग को दी बड़ी राहत, गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों में संशोधन आईटीएडीसी बनेंगे वस्त्र उद्यमियों और एमएसएमई के लिए वन-स्टॉप केंद्र, गिरिराज सिंह ने प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की पीएम मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा में 18 बड़े फैसले, साइबर से रक्षा तक रणनीतिक साझेदारी का विस्तार नागपुर में शुरू हुई तीसरी ब्रिक्स परिवहन कार्य समूह की बैठक, टिकाऊ परिवहन पर मंथन पीएम मोदी ने दिया निःस्वार्थ सेवा और समर्पण का संदेश

खेल

IND vs SA ODI Match: विराट कोहली ने Ranchi में तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, 52 वां शतक जड़कर रचा इतिहास

30 नवंबर, 2025 08:06 PM

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (30 नवंबर) रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में जारी है। मुकाबले में टॉस साउथ अफ्रीका ने जीता है और पहले गेंदबाजी चुनी है।

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
भारत के लिए पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने की। इसके बाद विराट कोहली मैदान में आए और उन्होंने 102 गेंदों पर 103 रन बनाकर अपना शतक पूरा किया। विराट कोहली ने अपने करियर में वनडे क्रिकेट का 52 वां शतक लगाया है। वहीं ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट में यह उनका 83 वां शतक है। उन्होंने शतक पूरा करते ही सचिन तेंदुलकर का घर में खेलते हुए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सचिन तेंदुलकर ने 58 बार ऐसा किया था, वहीं कोहली ने शतक पूरा करते हुए 59वीं बार घरेलू वनडे में 50+ स्कोर बना लिया है।

रांची वनडे में टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर यशस्वी जायसवाल (18) चौथे ओवर में नंद्रे बर्गर का शिकार बन गए। इसके बाद, कोहली और रोहित शर्मा (57) ने दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की पार्टनरशिप की। रोहित 22 वें ओवर में लौटे। ऋतुराज गायकवाड़ (8) और वॉशिंगटन सुंदर (13) का बल्ला नहीं चला। कोहली ने 102 गेंदों में शतक पूरा किया। उन्होंने प्रीनेलान सुब्रायेन द्वारा डाले गए 39वें की तीसरी गेंद पर सेंचुरी कंप्लीट की। यह पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7000 वां शतक था। कोहली 120 गेंदों में 135 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे, जिसमें 11 चौके और सात छक्के शामिल हैं। उन्हें बर्गर ने 43वें ओवर में रिकेल्टन को कैच कराया। कोहली ने कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा