Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

IND vs SA 3rd ODI : डी कॉक का शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 270 रन पर किया ढेर

06 दिसंबर, 2025 05:48 PM

विशाखापत्तनम : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। भारत विराट कोहली और रोहित शर्मा से फिर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हुए जीत हासिल करके श्रृंखला अपने नाम करने की कोशिश करेगा। भारत ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। भारतीय टीम में एक बदलाव देखने को मिलेगा। वाशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को प्लेइंग 11 में मौका मिला है। दक्षिण अफ्रीका टीम में दो बदलाव देखने को मिले हैं। रिकेल्टन और बार्टमैन टीम में आ गए हैं जबकि नंद्रे बर्गर और डी जोरजी चोट के कारण कुछ हफ़्तों के लिए खेल से बाहर रहेंगे। 

पहले ओवर में विकेट गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक के शतक की बदौलत वापसी की। लेकिन भारत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 47.5 ओवर पर दक्षिण अफ्रीका को 270 रन ढेर कर दिया। डी कॉक ने 89 गेंदों पर 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 106 रन बनाकर आउट हुए। वहीं टेम्बा बावुना अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 67 गेंदों पर 48 रन बनाए जिसमें 5 चौके शामिल थे। भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने 4-4 विकेट झटके। वहीं एक-एक विकेट अर्शदीप और जडेजा के नाम रहा। 

पिच रिपोर्ट

विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम की पिच बैटिंग के लिए अच्छी मानी जाती है। यह एक चिकनी सतह है जिससे बेहतर खिलाड़ी खुलकर शॉट खेल सकते हैं। हालांकि, गेंदबाजों को भी लगातार बाउंस और गति मिलती है। बल्लेबाज यहां लंबी इनिंग्स खेल सकते हैं, खासकर जब मैच आगे बढ़ता है तो पिच का अंदाजा लगाया जा सकता है। यहां अब तक 300 से ज़्यादा का कोई स्कोर चेज नहीं हुआ है इसलिए पहले बैटिंग करने वाली टीम जरूर इस मार्क को पार करना चाहेगी। 

मौसम 

शनिवार विशाखापत्तनम में मौसम थोड़ा धूप वाला रहेगा। मैच के दिन तापमान लगभग 28°C रहने की उम्मीद है जबकि बारिश की सिर्फ 10% संभावना है और नमी 61% रहेगी। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि पूरा मैच देखने को मिलेगा। 

प्लेइंग 11 

भारत : रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

दक्षिण अफ्रीका : रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्कराम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव