Wednesday, July 22, 2026
BREAKING
काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल फार्मा शेयरों में बड़ी गिरावट, जेनेरिक दवाओं पर ट्रंप ने 200 प्रतिशत तक के टैरिफ का किया ऐलान बारिश और हवाओं से हुआ दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत झंडा ऊंचा रहे हमारा- आजाद भारत के तिरंगे झंडे का इतिहास पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने देवेंद्र फडणवीस को दी जन्मदिन की बधाई राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं असम बाढ़: प्रभावित इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए सरकार ने शुरू की आईसीआर सुविधा पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया सुभाषित, लिखा- नि:स्वार्थ कर्म करने वाला ही श्रेष्ठ है पीएम मोदी ने अजित पवार की जयंती पर उनको याद किया NEET पेपर लीक को PM मोदी ने बताया 'घोर पाप', संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार

हिमाचल

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ने टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में रॉबोटिक सर्जरी का शुभारम्भ किया

13 सितंबर, 2025 08:03 PM

शिमला; मुख्यमंत्री ठाकुर सखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को चंडीगढ़ से जिला कांगड़ा में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में 30 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित रॉबोटिक सर्जरी सुविधा का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री का व्यक्तिगत रूप से इसका उद्घाटन करने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हैलीकॉप्टर वहां उतर नहीं सका।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को घर-द्वार के निकट आधुनिक तकनीकयुक्त विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में शिमला के अटल इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी, चमयाणा में भी रॉबोटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की बागडोर संभालने के उपरान्त राज्य सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। स्वास्थ्य संस्थानों में निरंतर आधुनिक तकनीकें उपलब्ध करवाई जा रही हैं और भविष्य में भी इस क्षेत्र के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में पैट स्कैन मशीन स्थापित की जाएगी ताकि मरीजों को जांच के लिए राज्य के बाहर न जाना पड़े। राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों में आपातकालीन विभाग को भी सुदृढ़ किया जाएगा।

उन्होंने टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में बीएससी नर्सिंग की सीटों को बढ़ाकर 60 करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर, चंबा, नेरचौक और नाहन चिकित्सा महाविद्यालयों में भी रॉबोटिक सर्जरी की सुविधा चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों में 150 से 200 पैरामेडिकल स्टाफ भी तैनात किया जाएगा ताकि मरीजों को स्टाफ की कमी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा, राज्य में 50 ऑप्रेशन थियेटर रेडियोग्राफर के पद भी सृजित किए जाएंगे और अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों को प्रोत्साहन भी दिए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल, कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस. बाली, विधायक संजय रत्तन, किशोरी लाल व आशीष बुटेल, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, पूर्व विधायक अजय महाजन और सुरेंद्र काकू, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्तन, टांडा चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मिलाप शर्मा, उद्घाटन समारोह के दौरान टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में उपस्थित थे जबकि उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया मुख्यमंत्री के साथ चंडीगढ़ से वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन समारोह से जुड़े। (SBP)

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा