Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Himachal: PM Modi से मुलाकात के बाद 16वें वित्तायोग के अध्यक्ष से मिलने दिल्ली रवाना हुए CM सुक्खू

09 सितंबर, 2025 07:14 PM

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद 16वें वित्तायोग के अध्यक्ष डाॅ. अरविंद पनगढ़िया से मुलाकात करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू गग्गल से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उनकी वित्तायोग अध्यक्ष से 11 सितम्बर को मुलाकात होगी, जिसमें राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) में की गई कटौती तथा मैदानी एवं पहाड़ी राज्यों के लिए मदद के अलग-अलग पैमाने अपनाने की मांग की जाएगी। 16वें वित्तायोग की सिफारिशों पर प्रदेश में 1 अप्रैल, 2026 पर अमल होना है, जिस पर प्रदेश के वित्तीय संतुलन का पूरा दारोमदार टिका है। 

यदि वित्तायोग की सिफारिशें प्रदेश हित में रहती हैं तो राज्य सरकार को गंभीर वित्तीय हालात से बाहर निकलने में मदद मिल सकेगी। प्रदेश को वित्तीय वर्ष 2020-21 में आरडीजी ग्रांट जो 11431 करोड़ रुपए थी, वह मौजूदा वित्तीय वर्ष 2025-26 में घटकर 3257 करोड़ रुपए रह गई है। इसी तरह केंद्र सरकार की प्रदेश को प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए समय पर मदद नहीं मिल रही है। वर्ष 2023 में हिमाचल प्रदेश को 9042 करोड़ रुपए का नुक्सान आंका गया था, जिसकी भरपाई के लिए 2 वर्ष बाद 2 हजार करोड़ रुपए की मदद मिली है।

हिमाचल प्रदेश की तरफ से राष्ट्रहित में 68 फीसदी वन क्षेत्र को संरक्षण प्रदान करने की एवज अब तक ग्रीन बोनस की मांग सिरे नहीं चढ़ पाई है। प्रदेश ने इसके अलावा भाखड़ा बांध और पौंग बांध के लिए लाखों एकड़ जमीन देकर हरियाणा, पंजाब एवं राजस्थान को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाया, लेकिन इसके बावजूद राज्य सरकार को वाटर सैस लगाने तक में परेशानी आ रही है और शानन पॉवर प्रोजैक्ट की अवधि पूरी होने के बावजूद अभी भी प्रदेश को उसका मालिकाना हक नहीं मिल पाया है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल