Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन भारत की 8वीं व्यापार नीति समीक्षा WTO में 21 और 23 जुलाई को आयोजित होगी दिल्ली-एनसीआर में मानसून का जोर, 21-22 जुलाई को भारी बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन पर दी बधाई पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, लिखा- एकाग्रता और संकल्प हमारे स्नायुतंत्र की भांति है

हिमाचल

Himachal: 18 करोड़ रुपए की लागत से बने स्मार्ट रोड की टाइलें टूटी, फुटपाथ पर गिरे पेड़

12 दिसंबर, 2025 05:23 PM

धर्मशाला : 18 करोड़ रुपए की लागत से बने स्मार्ट रोड का कार्य पूरा होने के बाद अब स्मार्ट रोड के बने फुटपाथ की टाइलें कई जगह से टूटनी शुरू हो गई हैं। इस फुटपाथ के बनने के बाद एक बार पहले भी टूटी हुई टाइलों को स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने ठीक करवाया था तथा अब अन्य जगहों पर टूटी हुई टाइलों को ठीक करवाने की बात प्रबंधन कर रहा है।

स्मार्ट रोड का काम पूरा होने के बाद जगह-जगह से कुछ ही समय बाद टाइलों के टूटने का क्रम जारी है तथा टाइलों के टूटने के चलते फुटपाथ के हुए कार्य को लेकर प्रश्नचिह्न स्थानीय लोगों द्वारा लगाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों अरविंद, कुलविंद्र, विक्रम व कमल आदि का कहना है कि स्मार्ट रोड का कार्य कुछ ही समय पहले पूरा किया गया है तथा रोड का कार्य पूरा के होने के बाद टाइलों के टूटने का सिलसिला जारी है। लोगों का कहना है कि टाइलें डालते समय गुणवत्ता को नहीं देखा गया है, जिसके चलते स्मार्ट रोड के फुटपाथ की टाइलें जगह-जगह से टूट रही हैं।

गौरतलब है कि स्मार्ट रोड का निर्माण धर्मशाला बस स्टैंड से स्कूल शिक्षा बोर्ड तक होना था, जिसकी कुल लागत 18 करोड़ रुपए रखी गई थी। वहीं स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का कहना है कि इस रोड में जहां भी टाइलें उखड़ी हैं, उनको दोबारा से ठीक किया जाएगा।

वहीं स्मार्ट रोड के किनारे बनाई गई डक्ट में बिजली की तारें डाली हैं, जिसके लिए भी अंडर ग्राऊंड नालियां बनाई गई थीं। उसके ऊपर रखे गए सीमैंट के ढक्कन टूट गए हैं।

फुटपाथ पर कई जगह गिरे पेड़ तो कई जगह निकली हैं पानी की पाइपें
स्मार्ट रोड प्रोजैक्ट के तहत बने फुटपाथ पर कई जगह पेड़ के काटे हुए टुकड़े फेंके हुए हैं तथा कई जगह पर फुटपाथ पर पानी की पाइपें निकली हुई हैं। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना फुटपाथ पर चलते हुए करना पड़ रहा है।

स्मार्ट रोड पर पार्किंग के लिए बनाई गई यैलो लाइन
शहर में पार्किंग एरिया को बनाने के लिए नगर निगम द्वारा खाली सड़कों पर यैलो लाइन लगाकर वाहनों को पार्किंग की व्यवस्था शहर भर में बनाई गई थी। इसी कड़ी में स्मार्ट रोड पर भी पार्किंग की व्यवस्था के लिए वीरवार को यैलो लाइन लगाई गई। अब इस यैलो लाइन के अंदर ही धर्मशाला आने वाले लोग अपने वाहनों को पार्क कर सकेंगे।

केवल शर्मा, एस. डी.ओ., स्मार्ट सिटी धर्मशाला का कहना है कि स्मार्ट रोड के फुटपाथ पर जहां-जहां टाइलें टूटी हैं, उनको ठीक करवाने का काम चला हुआ है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा