Friday, March 20, 2026
BREAKING
प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, सामान्य ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हवाई यात्रियों के लिए स्मार्ट योग रूटीन, आयुष मंत्रालय ने दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव केंद्र ने आयकर नियम 2026 के लिए अधिसूचना जारी की, रिटर्न फाइल करना आसान हुआ दिल्ली के उपराज्यपाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात आईटी शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद न्यूजीलैंड महिला टीम ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया मुख्यमंत्री सेहत योजना से बुजुर्गों को बिना आर्थिक बोझ के सम्मानजनक और कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं: डॉ. बलबीर सिंह 214 करोड़ रुपये की लागत वाली काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना से 33 गांवों और 11,500 एकड़ क्षेत्र को मिलेगा लाभ: बरिंदर कुमार गोयल अगर गैस की कोई कमी नहीं तो लोगों की लाइन क्यों लगी है? : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सुशासन का मूल मंत्र: तेजी, पारदर्शिता और समयबद्ध निपटान : अनिल विज

हिमाचल

Himachal: हड्डी रोगियों को अब PGI जाने से मिलेगा छुटकारा, AIIMS बिलासपुर में स्थापित हुई डेक्सा मशीन

03 अक्टूबर, 2025 06:09 PM

बिलासपुर : हड्डियों की मजबूती और घनत्व का सटीक पता लगाने के लिए अब प्रदेश के मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में करीब सवा दो करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक डेक्सा मशीन स्थापित की गई है। यह सुविधा प्रदेश में पहली बार शुरू हुई है। एम्स बिलासपुर में यह सुविधा शुरू होने से न केवल मरीजों को बाहर जाने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा, बल्कि समय रहते गंभीर बीमारियों को रोका जा सकेगा और आर्थिक बचत भी होगी। इससे ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर जैसी स्थितियों में मरीजों की जीवन-गुणवत्ता सुधारने में लाभ मिलेगा। जानकारी के अनुसार इससे पहले हड्डियों से जुड़ी जांच के लिए मरीजों को चंडीगढ़ या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। प्रदेश के किसी भी मेडिकल काॅलेज में यह सुविधा नहीं थी, लेकिन अब एम्स में इस मशीन के लगने से खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और हड्डियों से संबंधित रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी।

हड्डियों की बीमारियों की सटीक पहचान 
एम्स के एंडोक्रिनोलॉजी विभाग में स्थापित डेक्सा मशीन से हड्डियों के घनत्व की जांच संभव होगी। इससे ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों के कमजोर होने) की शुरूआती पहचान हो सकेगी और यह भी पता चलेगा कि भविष्य में मरीज को फ्रैक्चर का खतरा कितना है, साथ ही इलाज के दौरान दवाओं और थैरेपी के असर का भी सटीक मूल्यांकन किया जा सकेगा तथा मरजी को विटामिन डी सहित अन्य दवाइयां कितने दिनों के लिए देनी है, इसका सटीक अंदाजा लग जाएगा। इससे पहले डाॅक्टर अनुमान के अनुसार ही दवाई देते थे।

5 से 15 मिनट में पूरी हो जाती है जांच 
जानकारी के अनुसार इस मशीन का लाभ 65 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष, स्टेरॉयड या कैंसर थैरेपी पर चल रहे मरीजों, बार-बार फ्रैक्चर के इतिहास वाले लोगों, थायरॉयड, किडनी और लीवर की पुरानी बीमारी वाले मरीजों को मिलेगा। डेक्सा मशीन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें रेडिएशन बेहद कम होता है और पूरी जांच केवल 5 से 15 मिनट में पूरी हो जाती है।

क्या कहते हैं एम्स बिलासपुर के चिकित्सा अधीक्षक
एम्स बिलासपुर के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. दिनेश वर्मा ने बताया कि एम्स बिलासपुर में डेक्सा मशीन स्थापित कर दी गई है। इस मशीन से हड्डियों के मरीजों को अब उपचार के लिए दूसरे प्रदेशों को नहीं जाना पड़ेगा। एम्स बिलासपुर प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रहा है। 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले