Thursday, May 14, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Himachal: शिक्षा मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया सम्मानित

18 दिसंबर, 2025 06:06 PM

शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ठाकुर रामलाल स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुब्बल में आयोजित एक समारोह में ठाकुर रामलाल कन्या खेल छात्रावास की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि प्राप्त छात्राओं को उनके प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। उन्होंने जुब्बल की ख्याति धान्टा, कोटखाई की प्रीति और सिरमौर की रिया को चीन में आयोजित आईएसएफ अंडर-15 वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। यह तीनो हॉस्टल की छात्राएं हैं।


रोहित ठाकुर ने बताया कि ठाकुर रामलाल सवर्ण जयंती उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुब्बल क्षेत्र का एक पुराना और प्रतिष्ठित संस्थान है और अब इस संस्थान को "सीबीएसई" से मान्यता मिल चुकी है और उन्हें उम्मीद है कि इस कदम से आने वाले समय में शिक्षा के स्तर में बढ़ोतरी होगी और यह संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम प्रतिस्थापित करेगा।


गौरतलब है कि यह खेल छात्रावास जिला शिमला का एक महत्वपूर्ण खेल प्रशिक्षण केंद्र है और यहाँ की छात्राओं ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस छात्रावास में वर्तमान में 55 छात्राएं वॉलीबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन का प्रशिक्षण ले रही हैं। 2025 में स्कूल और फेडरेशन स्तर पर 33 छात्राएं राष्ट्रीय स्तर और 3 छात्राएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुई हैं। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने छात्राओं को उनके प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।


इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि सरकार खेलों के विषय में गंभीर है और इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। पूरे प्रदेश भर में 9 खेल छात्रावास है जहाँ पूरे प्रदेश भर से खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें है। ठाकुर राम लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेल छात्रावास (कन्या) इन सभी में सबसे बड़ा छात्रावास बन कर उभर रहा है। इस खेल छात्रावास की स्थापना सन 1987 में हुई थी उस समय से यहाँ वॉलीबॉल का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता रहा है। किन्तु पिछले 2 वर्षों के दौरान यहाँ कबड्डी और बैडमिंटन दो अतिरिक्त खेलों को भी शामिल किया गया है और अब यहाँ पर वॉलीबॉल और कबड्डी की 20-20 सीटों के साथ बैडमिंटन की 15 सीटों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 2 करोड़ 27 लाख रूपये की लागत से इस छात्रावास के नए भवन का निर्माण हुआ है जिससे इस छात्रावास में प्रशिक्षण ले रही छात्राओं को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।


खेलों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए रोहित ठाकुर ने बताया कि छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का एक विशेष महत्त्व है। खेलों से जहाँ एक ओर बच्चों के स्वास्थ्य में वृद्धि होती है वहीँ दूसरी ओर एक स्वस्थ प्रतियोगिता का विकास भी होता है। उन्होंने बताया कि वर्त्तमान में सरकार ने खेलों कोई बढ़ावा देने की दृष्टि से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिसमें खिलाड़ियों की "डाइट मनी" को 120 रूपये से बढ़ाकर 220 रूपये करने के अलावा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सरकार द्वारा सम्मानित किया जाना शामिल है।


राजकीय चिकित्सालय जुब्बल में चल रही गतिविधियों का किया निरिक्षण
अपने कार्यक्रम के अगले चरण में शिक्षा मंत्री राजकीय चिकित्सालय जुब्बल पहुंचे जहां पर उन्होंने चिकित्सालय में चल रही गतिविधियों का निरिक्षण किया। अस्पताल के अधिकारियों से संवाद करते हुए उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल जुब्बल एक बड़ा चिकित्सा संस्थान है और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ और मजबूत बनाने के उदेश्य से इस अस्पताल में कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जुब्बल में इस समय विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिससे कि स्थानीय नागरिकों को लाभ हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस संस्थान की स्थिति को बेहतर करने कि दिशा में वह निरंतर प्रयत्नशील हैं।


रोहित ठाकुर ने बताया कि अस्पताल में ईसीजी मशीन को स्थापित कर दिया गया है। साथ ही एक्स-रे मशीन को भी दुरुस्त कर दिया गया है। इनसे मरीज़ो को अपना इलाज कराने में सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि आने वाले सर्दी के मौसम के मद्देनज़र मरीजों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाये और बिजली हीटर, कंबल इत्यादि का समुचित प्रबंध किया जाये और पानी की टकियों को साफ और सुरक्षित रखा जाए जिससे कि रोगियों और उनके परिजनों को स्वच्छ और शुद्ध पानी मिल सके। साथ ही उन्होंने अस्पताल में नर्सो, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के खाली पड़े कुछ पदों को भरने का आश्वासन भी दिया।


सरहाना गाँव के शेर सिंह शर्मा को किया सम्मानित
रोहित ठाकुर ने बढ़ाल पंचायत के सरहाना गाँव के शेर सिंह शर्मा को सम्मानित किया। गौरतलब है कि शेर सिंह शर्मा पंचायती राज विभाग से सेवानिवृत अधिकारी हैँ और कई वर्षों से हर महीने अस्पताल प्रशासन को 1000 रूपये की धनराशि अपनी पेंशन से दान करते हैँ। शिक्षा मंत्री ने उनके इस सेवा भाव के लिए साधुवाद दिया और साथ ही यह भी कहा कि समाज में इस प्रकार के व्यक्तित्व एक मिसाल कायम करते हैं जिनसे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल