Friday, March 20, 2026
BREAKING
ऊर्जा की घरेलू आपूर्ति और क्षमता को संतुल‍ित रखते हुए भारत कर रहा पड़ोसी देशों की मदद: विदेश मंत्रालय बीएचईएल का बड़ा निवेश, कोल इंडिया के संयुक्त उद्यम में लगाएगी 3,064 करोड़ रुपए चेन्नई सुपर किंग्स को लगा करारा झटका, आईपीएल 2026 से बाहर हुए नाथन एलिस न्यूजीलैंड ने तीसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त एफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप के लिए भारतीय टीम बैंकॉक पहुंची तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स में रश्मिका का जलवा, राज्य स्तर का सम्मान पाकर हुईं भावुक अभिनेता कमल हासन को मिला प्रतिष्ठित पैडी जयराज फिल्म अवॉर्ड राम गोपाल ने थपथपाई आदित्य की पीठ, कहा- 'धुरंधर' हिंदी सिनेमा के लिए एक बड़ा बदलाव रणवीर सिंह की 'रॉ पावर' के मुरीद हुए साउथ सुपरस्टार्स, 'धुरंधर' को बताया भारतीय सिनेमा का मास्टरपीस हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

हिमाचल

Himachal: वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण के बाद होगा हिमाचल कांग्रेस की नई टीम का ऐलान : सीएम सुक्खू

07 अक्टूबर, 2025 07:18 PM

शिमला : हिमाचल कांग्रेस की नई टीम का ऐलान इसी माह हो जाएगा। माना जा रहा कि 13 अक्तूबर को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण के बाद पार्टी हाईकमान कभी भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी का ऐलान कर सकता है। वहीं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला में एक कार्यक्रम में उपरांत अनौपचारिक बातचीत के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि इस माह के अंत तक संगठन विस्तार की संभावना है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अभी होना है, इससे भी कुछ देरी हुई है। आने वाले दिनों में संगठन विस्तार की प्रबल संभावना है। 

अध्यक्ष पद के लिए रोहित ठाकुर का नाम आगे 
बता दें कि मुख्यमंत्री सुक्खू बीते दिन ही दिल्ली के एक दिवसीय दौरे से वापस लौटे हैं। सूचना के अनुसार दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस के पुनर्गठन की पूरी रूपरेखा तैयार हो चुकी है तथा अब महज ऐलान होगा बाकी है। इससे सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है और मुख्य रूप से प्रदेशाध्यक्ष पद को लेकर चर्चाओं का दौर गरम है। देखा जाए तो कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में शिमला संसदीय क्षेत्र के नेताओं के नाम सबसे आगे हैं। मंत्रियों में से अध्यक्ष पद के लिए रोहित ठाकुर का नाम आगे चल रहा है। इसी तरह जातीय समीकरण के अनुसार विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार अध्यक्ष के लिए प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं। एआईसीसी प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर भी हाईकमान की पसंद हो सकते हैं। इसके साथ ही कसौली से विधायक विनोद सुल्तानपुरी व अर्की से विधायक संजय अवस्थी के नाम की भी चर्चा हो चुकी है। इसके साथ ही प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा से मंत्री यादविंद्र गोमा व विधायक आशीष बुटेल का नाम भी अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा है। हमीरपुर जिला से सुरेश कुमार का नाम भी चर्चा में है।

सोनिया गांधी का ऑफिशियल प्रोग्राम नहीं आया
मुख्यमंत्री सुक्खू ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि जब तक ऑफिशियल प्रोग्राम नहीं आ जाता, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता। सूचना के अनुसार सोनिया गांधी के स्वास्थ्य पर उनका शिमला दौरा निर्भर करेगा। गौर हो कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की ऐतिहासिक रिज में स्थापित प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित अन्य केंद्रीय नेता भी पहुंचेंगे।

11 माह से लटका हुआ मसला
प्रदेश में कांग्रेस के पुनर्गठन का मसला 11 माह से अटका हुआ है। इसका मुख्य कारण नेताओं की आपसी गुटबाजी भी है, जिसके चलते ही सहमति नहीं बन पा रही है। वहीं प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुनाव जल्द होने हैं, इससे गठन के मसले पर सभी नेताओं को विश्वास में लेने का दबाव भी हाईकमान पर है। ऐसे में देखना होगा कि हाईकमान संगठन के पुनर्गठन से पार्टी नेताओं की आपसी गुटबाजी पर भी अंकुश लगाने में सफल होता है या नहीं।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले