Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
गुरदासपुर में बारिश बनी मुसीबत! रावी का जलस्तर बढ़ा, आधा दर्जन गांवों का टूटा संपर्क अमृतसर में एक ही दिन में 40 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, इलाके में भगदड़ 'हर बार नई डॉक्यूमेंट्री, किरदार वही केवल चेहरे बदलते हैं'... कांग्रेस के धरने पर अनिल विज का तीखा वार Haryana : राई हल्के में JJP को बड़ा झटका; प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत आंतिल खेवड़ा सैकड़ों साथियों के साथ INLD में शामिल कैसे रुकेगी कूड़े की अवैध डंपिंग, घरों से उठाकर खुले में कूड़ा फेंक रहे अवैध गार्बेज कलेक्शन वाहन पानी की नहीं होगी कमी, 100 एमएलडी बढ़ेगी पानी शोधन क्षमता, 600 मिलियन लीटर अतिरिक्त जल भंडारण होगा उपलब्ध Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक

हिमाचल

Himachal: उपराष्ट्रपति ने किया डॉ. सिकंदर कुमार की पुस्तक 'मोदी युग में भारत का आर्थिक सशक्तीकरण' का विमोचन

24 दिसंबर, 2025 08:39 PM

हमीरपुर : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राज्यसभा सांसद और शिक्षाविद डॉ. सिकंदर कुमार द्वारा लिखित पुस्तक 'मोदी युग में भारत का आर्थिक सशक्तीकरण' का विमोचन किया। यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर और भविष्य की संभावनाओं पर केंद्रित है।

पुस्तक विमोचन के अवसर पर डॉ. सिकंदर कुमार ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है कि देश के संवैधानिक मूल्यों के संरक्षक और बौद्धिक नेतृत्व की मिसाल, महामहिम उपराष्ट्रपति ने उनकी कृति का विमोचन किया है।

सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने पुस्तक के विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह किताब पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'इकोनॉमिक गवर्नैंस' और उनकी दूरदर्शी सोच का विश्लेषण करती है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक दर्शाती है कि कैसे 2014 में दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला भारत, 2025 तक चौथी और 2027 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनने की दहलीज पर खड़ा है। डॉ. सिकंदर ने जानकारी दी कि 'मोदी युग में भारत का आर्थिक सशक्तीकरण' पुस्तक कुल 8 अध्यायों में विभाजित है। प्रत्येक अध्याय में विषय को गहराई से समझाने के लिए कई उप-शीर्षक और महत्वपूर्ण तथ्यों के लिए स्वतंत्र बॉक्स दिए गए हैं।

एक प्राध्यापक के रूप में अपने अनुभव को सांझा करते हुए डॉ. सिकंदर कुमार ने विश्वास जताया कि यह पुस्तक न केवल छात्रों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं के ज्ञान को अद्यतन (अपडेट) करेगी, बल्कि उन सभी लोगों के लिए एक विश्वसनीय स्रोत साबित होगी जो भारतीय अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति और भविष्य को समझने में रुचि रखते हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा