Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
चंडीगढ़ पुलिस की इंस्पेक्टर डॉ. परवेश शर्मा डीएसपी पद पर पदोन्नत प्रजातंत्र में प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन लोकसभा में जबरन प्रवेश की अनुमति नहीं : अनिल विज देश के किसान और नौजवान के प्रति सरकार का अन्यायपूर्ण बर्ताव स्वीकार्य नहीं : दीपेन्द्र हुड्डा संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दों पर संघर्ष ही हरियाणा में परिवर्तन का आधार बनेगा : संजय दत्त टिक्करताल को मनाली की तर्ज पर पर्वतारोहण प्रशिक्षण केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित : नायब सिंह सैनी मानसून की पहली वर्षा से सिरसा सहित हरियाणा के अनेक शहरों की बदहाली पर जनता में रोष दिल्ली मार्च की तैयारी : शंभू बॉर्डर पर जुटने लगे भारी संख्या में किसान, पंजाब-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा सख्त पंजाबः आतंकी साजिश का पर्दाफाश, आईडी और खतरनाक हथियारों के साथ 17 आरोपी गिरफ्तार दिल्ली कूच को रोकने के लिए पुलिस ने सील की सीमाएं, किसान बोले-'टकराव नहीं, संवाद चाहते हैं' गुरदासपुर में बारिश बनी मुसीबत! रावी का जलस्तर बढ़ा, आधा दर्जन गांवों का टूटा संपर्क

हरियाणा

Haryana : राई हल्के में JJP को बड़ा झटका; प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत आंतिल खेवड़ा सैकड़ों साथियों के साथ INLD में शामिल

21 जुलाई, 2026 07:10 PM

सोनीपत : इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को आज राई हलका में उस समय एक बहुत बड़ी सफलता मिली, जब जननायक जनता पार्टी (जजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व चेयरमैन और राई हल्के से पूर्व प्रत्याशी रहे अजीत आंतिल खेवड़ा ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ जजपा को अलविदा कह दिया। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में अजीत आंतिल और उनके समर्थकों ने इंडियन नेशनल लोकदल में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की।


आज इनेलो सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला विशेष रूप से खेवड़ा गाँव पहुँचे थे, जहाँ आयोजित एक विशाल कार्यक्रम में अजीत आंतिल की अध्यक्षता में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इनेलो का दामन थामा। अभय सिंह चौटाला ने सभी साथियों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।


चौधरी देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे: अजीत आंतिल
इस अवसर पर अजीत आंतिल खेवड़ा ने कहा कि वे जननायक चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए उन्होंने संकल्प लिया कि वे चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी के दिखाए हुए रास्ते पर चलकर राई हल्के सहित पूरे सोनीपत जिले में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन-रात काम करेंगे।


हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं: अभय चौटाला
नवागंतुक साथियों का पार्टी में स्वागत करते हुए इनेलो सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला ने मौजूदा सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा "आज हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। देश और प्रदेश का युवा आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। जंतर-मंतर पर अपनी जायज माँगों के लिए आंदोलन कर रहे युवाओं की आवाज को सरकार बेरहमी से कुचलने का प्रयास कर रही है। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी सभी प्रदर्शनकारियों की माँगों का पुरजोर समर्थन करती है।"


अभय चौटाला ने आगे कहा कि चाहे हरियाणा के हक के पानी (SYL) की लड़ाई हो, बुढ़ापा पेंशन का अधिकार हो या जनता से जुड़ा कोई अन्य मुद्दा, आज केवल इंडियन नेशनल लोकदल ही सड़कों पर उतरकर जनहित की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि अजीत आंतिल और उनकी पूरी टीम के आने से सोनीपत जिले में इनेलो का संगठन और अधिक मजबूत व गतिशील होगा।


इस मौके पर अजीत अंतिल के अलावा सतबीर मुकीमपुर, रणबीर खेवड़ा, महेंद्र कटारिया, आजाद नंबरदार, शमशेर खेवड़ा, जोगिंदर, रामफल पलडी, रघबीर मुकीमपुर, हवासिंह बड़ोली, मनोज बड़ोली, आजाद नान्दनोर, रमेश सारपुर, जगदीश सेरसा, ओम प्रकाश गढ़मलिक, राज पलड़ी खुर्द, जगबीर चौहान देसरा, बलबीर मुकीमपुर, जगदीश मुकीमपुर, जय भगवान मुकीमपुर, राम कुमार फौजी, सुरेंद्र मुकीमपुर, राम कुमार सेवली, सूरज भान जाटीकला, कपिल बसोदी, नीरज वेद, ओम प्रकाश, बलबीर आदि सेकड़ो ग्रामीणों ने भी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।


इस दौरान इनेलो जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत, कृष्ण मलिक, अनूप दहिया, आनंद खत्री, विकास मलिक, राजेश पलड़ी, राजवीर जोगी, इशू दहिया, करण चहल, अशोक राणा, बलवान नम्बरदार, सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

प्रजातंत्र में प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन लोकसभा में जबरन प्रवेश की अनुमति नहीं : अनिल विज

प्रजातंत्र में प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन लोकसभा में जबरन प्रवेश की अनुमति नहीं : अनिल विज

देश के किसान और नौजवान के प्रति सरकार का अन्यायपूर्ण बर्ताव स्वीकार्य नहीं : दीपेन्द्र हुड्डा

देश के किसान और नौजवान के प्रति सरकार का अन्यायपूर्ण बर्ताव स्वीकार्य नहीं : दीपेन्द्र हुड्डा

संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दों पर संघर्ष ही हरियाणा में परिवर्तन का आधार बनेगा : संजय दत्त

संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दों पर संघर्ष ही हरियाणा में परिवर्तन का आधार बनेगा : संजय दत्त

टिक्करताल को मनाली की तर्ज पर पर्वतारोहण प्रशिक्षण केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित : नायब सिंह सैनी

टिक्करताल को मनाली की तर्ज पर पर्वतारोहण प्रशिक्षण केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित : नायब सिंह सैनी

मानसून की पहली वर्षा से सिरसा सहित हरियाणा के अनेक शहरों की बदहाली पर जनता में रोष

मानसून की पहली वर्षा से सिरसा सहित हरियाणा के अनेक शहरों की बदहाली पर जनता में रोष

दिल्ली मार्च की तैयारी : शंभू बॉर्डर पर जुटने लगे भारी संख्या में किसान, पंजाब-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा सख्त

दिल्ली मार्च की तैयारी : शंभू बॉर्डर पर जुटने लगे भारी संख्या में किसान, पंजाब-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा सख्त

'हर बार नई डॉक्यूमेंट्री, किरदार वही केवल चेहरे बदलते हैं'... कांग्रेस के धरने पर अनिल विज का तीखा वार

'हर बार नई डॉक्यूमेंट्री, किरदार वही केवल चेहरे बदलते हैं'... कांग्रेस के धरने पर अनिल विज का तीखा वार

कैसे रुकेगी कूड़े की अवैध डंपिंग, घरों से उठाकर खुले में कूड़ा फेंक रहे अवैध गार्बेज कलेक्शन वाहन

कैसे रुकेगी कूड़े की अवैध डंपिंग, घरों से उठाकर खुले में कूड़ा फेंक रहे अवैध गार्बेज कलेक्शन वाहन

पानी की नहीं होगी कमी, 100 एमएलडी बढ़ेगी पानी शोधन क्षमता, 600 मिलियन लीटर अतिरिक्त जल भंडारण होगा उपलब्ध

पानी की नहीं होगी कमी, 100 एमएलडी बढ़ेगी पानी शोधन क्षमता, 600 मिलियन लीटर अतिरिक्त जल भंडारण होगा उपलब्ध

गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी

गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी