Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन भारत की 8वीं व्यापार नीति समीक्षा WTO में 21 और 23 जुलाई को आयोजित होगी दिल्ली-एनसीआर में मानसून का जोर, 21-22 जुलाई को भारी बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन पर दी बधाई पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, लिखा- एकाग्रता और संकल्प हमारे स्नायुतंत्र की भांति है

हिमाचल

Hamirpur: बाबा बालकनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 13 हजार भक्तों ने नवाया शीश

07 दिसंबर, 2025 06:58 PM

दियोटसिद्ध : उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को आस्था का महाकुंभ देखने को मिला। छुट्टी का दिन होने के चलते हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से करीब 13,000 श्रद्धालुओं ने बाबा जी की गुफा पर शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

शादियों के सीजन के चलते बढ़ी रौनक
इन दिनों शादियों का सीजन जोरों पर है। बाबा बालकनाथ को अपना कुल देवता मानने वाले हजारों परिवार, घर में शुभ कार्य संपन्न होने के बाद 'जात' देने और आशीर्वाद लेने के लिए दियोटसिद्ध पहुंच रहे हैं। यही कारण है कि रविवार को मंदिर परिसर में दिन भर "जय बाबे दी" के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

पाइप लीकेज ने किया श्रद्धालुओं को परेशान
मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तमाम दावों के बावजूद, रविवार सुबह एक बड़ी लापरवाही सामने आई। लोअर बाजार की सीढ़ियों में पानी की पाइप लीक होने के कारण पूरा रास्ता जलमग्न हो गया। सीढ़ियों पर पानी बहने से पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस अव्यवस्था का सबसे बुरा असर उन श्रद्धालुओं पर पड़ा जो अपनी मन्नत पूरी होने पर दंडवत यात्रा (लेटकर) करते हुए मंदिर की ओर बढ़ रहे थे। पानी और कीचड़ के बीच से गुजरने में उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
रविवार को उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया। दियोटसिद्ध पुलिस चौकी प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि वीकेंड पर भीड़ की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई थी, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कोई असुविधा न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा