Friday, March 20, 2026
BREAKING
प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, सामान्य ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हवाई यात्रियों के लिए स्मार्ट योग रूटीन, आयुष मंत्रालय ने दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव केंद्र ने आयकर नियम 2026 के लिए अधिसूचना जारी की, रिटर्न फाइल करना आसान हुआ दिल्ली के उपराज्यपाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात आईटी शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद न्यूजीलैंड महिला टीम ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया मुख्यमंत्री सेहत योजना से बुजुर्गों को बिना आर्थिक बोझ के सम्मानजनक और कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं: डॉ. बलबीर सिंह 214 करोड़ रुपये की लागत वाली काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना से 33 गांवों और 11,500 एकड़ क्षेत्र को मिलेगा लाभ: बरिंदर कुमार गोयल अगर गैस की कोई कमी नहीं तो लोगों की लाइन क्यों लगी है? : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सुशासन का मूल मंत्र: तेजी, पारदर्शिता और समयबद्ध निपटान : अनिल विज

हिमाचल

Hamirpur: सुजानपुर के खैरी गांव में भारी बारिश का कहर, कई घर और गाड़ियां मलबे में दबे

14 सितंबर, 2025 07:13 PM

हमीरपुर : सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के खैरी गांव में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बारिश के कारण आई बाढ़ और मलबे ने गांव में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस आपदा में कई सड़कें बह गईं, किसानों के खेत मलबे से पट गए और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कुछ घर तो पूरी तरह मलबे में समा गए हैं, जबकि कई घरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं, जिससे स्थानीय निवासी खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं।

रातभर हुई बारिश, सुबह दिखा तबाही का मंजर
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात शुरू हुई तेज बारिश ने कुछ ही घंटों में विकराल रूप ले लिया, जिससे नाले में बाढ़ जैसी स्थित बन गई और मलबा सीधे गांव में घुस गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।अचानक उफान पर आए नाले की जद में 3 मकान आ गए। लोगों ने तुरंत घर से भागकर जान बचाई। सुबह जब लोगों ने अपने चारों ओर तबाही का मंजर देखा ताे हैरान रह गए, गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़कें टूट चुकी थीं, सड़कों पर खड़ी कई कारें मलबे के ढेर में दबी हुई थीं और कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा था। इस अप्रत्याशित आपदा के बाद से स्थानीय लोग दहशत में हैं और प्रशासन से तत्काल राहत व सुरक्षित पुनर्वास की मांग कर रहे हैं।

विधायक ने संभाला मोर्चा, राहत कार्य शुरू
घटना की सूचना मिलते ही रविवार सुबह स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने तत्काल लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जेसीबी मशीनों की मदद से सड़कें खोलने और मलबा हटाने का काम शुरू करवाया।

सरकार करेगी हरसंभव मदद : कैप्टन रणजीत सिंह
इस मौके पर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि खैरी में आई बाढ़ से बहुत नुक्सान हुआ है। कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और सड़कें टूट गई हैं। हमारी पहली प्राथमिकता प्रभावित लोगों तक तुरंत राहत पहुंचाना और सड़कों को बहाल करना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन को नुक्सान का आकलन करने के निर्देश दे दिए गए हैं। सरकार सभी प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता करेगी और किसी को भी बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले