Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Hamirpur: सांसद अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना, कहा-आपदा में झूठ बोलकर जिम्मेदारियों से भाग रही कांग्रेस सरकार

04 सितंबर, 2025 06:58 PM

हमीरपुर : सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर में कहा कि हिमाचल में प्राकृतिक आपदा के समय प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भागने, झूठ बोलने व जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस सरकार द्वारा हिमाचल की प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किए जाने को दिखावा मात्र व घड़ियाली आंसू बहाने की संज्ञा दी। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि 2013 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए-2 की सरकार ने प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का प्रावधान खत्म करने का काम किया था तो आज वह किस आधार पर हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग कर रहे हैं। 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने सदा ही अपनी जिम्मेदारियों से भागने, जनता को गुमराह करने व केंद्र सरकार पर झूठा आरोप लगाने का काम किया है। प्रदेश सरकार सार्वजनिक रूप से कहती है कि केंद्र सरकार सहयोग नहीं करती, मगर विधानसभा में लिखित रूप में मानते हैं कि केंद्र सरकार से आपदा के दौरान पिछले 3 वर्षों में हजारों करोड़ रुपए हिमाचल को मिले हैं। अपने झूठ का ढोल कांग्रेस सरकार खुद पीट रही है। 2023 में कांग्रेस सरकार आपदा पीड़ितों के लिए 4500 करोड़ रुपए की घोषणा करती है, मगर हकीकत में अब तक इन्होंने सिर्फ 256 करोड़ रुपए ही मदद के रूप में जारी कर पाए हैं। यह इनके खोखले दावों की तस्वीर है। कांग्रेसी जगह-जगह कहते हैं कि इस वर्ष केंद्र सरकार से कोई पैसा नहीं मिला और वहीं विधानसभा में लिखित में मानते हैं कि सिर्फ इस वर्ष अभी तक 1087 करोड़ रुपए से ज्यादा की मदद केंद्र से मिल चुकी है। 

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश को प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की भरपाई में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार तुलना में एसडीआरएफ में 3 गुना तो एनडीआरएफ में 5 गुना से ज्यादा की आर्थिक मदद दी है। केंद्र सरकार से 11 वर्षों में एसडीआरएफ फंड में कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों में 947.408 रुपए की तुलना में 3190.39 करोड़ रुपए की राशि दी है। मोदी सरकार ने एनडीआरएफ फंड में कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों में 553.285 करोड़ रुपए की तुलना में 2684.879 करोड़ रुपए हिमाचल को देने का काम किया है। 

अनुराग ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2023 में आपदा के समय केंद्र सरकार ने लगभग 3146 करोड़ रुपए दिए थे। वर्ष 2023 में आपदा के समय 16206 हजार मकान (नवम्बर 2023) व 93 हजार नए मकान (9 सितम्बर 2024) मोदी सरकार ने दिए। इसके अलावा इस वर्ष 2006 करोड़ रुपए केंद्र सरकार ने एनडीआरएफ के अन्तर्गत हिमाचल के लिए मंजूर किया है। इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा, इन्द्रदत्त लखनपाल, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, विजय अग्निहोत्री, जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल