Friday, November 20, 2026
BREAKING
• आधुनिक और शानदार होगा नया भवन, नागरिक सुविधाओं पर विशेष जोर : अनिल विज • रेवाड़ी में 348.28 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक नागरिक अस्पताल, आरती सिंह राव ने जताया मुख्यमंत्री का आभार • पानी की हर बूंद का सही इस्तेमाल हो, किसानों को सब्सिडी मिलने में न हो देरी : नायब सिंह सैनी • राहुल गांधी का किरदार बन गया है विदेशों में भारत को नीचा दिखानाः अनिल विज • आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से निवारण करें अधिकारी : रणबीर गंगवा • Kangra: टांडा अस्पताल में अब टैस्ट के लिए नहीं मिलेंगी लंबी तारीखें, CM ने जनता को समर्पित की 3-टेस्ला MRI मशीन • CM सुक्खू ने शाहपुर में सरकारी अस्पताल के नए भवन का किया उद्घाटन, बोले- जल्द होगी अतिरिक्त स्टाफ नर्सों की नियुक्ति • Kangra: ऑप्रेशन सिंदूर और सेना पर कथित टिप्पणी को लेकर घिरे मंत्री जगत सिंह नेगी, भाजपा ने मांगा इस्तीफा • भगवंत सिंह मान सरकार की पहल ‘पंजाब दा करोड़पति’ युवाओं की बौद्धिक क्षमता को निखारेगी: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्पष्ट संदेश- पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाना है: मेयर सरबजीत सिंह समाना

हिमाचल

CM सुक्खू ने शाहपुर में सरकारी अस्पताल के नए भवन का किया उद्घाटन, बोले- जल्द होगी अतिरिक्त स्टाफ नर्सों की नियुक्ति

20 नवंबर, 2026 08:25 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कांगड़ा जिले के शाहपुर स्थित सरकारी अस्पताल के 100 बिस्तरों वाले नए भवन का उद्घाटन किया। इस भवन का निर्माण 11.50 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। सुक्खू ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक सुधार कर रही है और आने वाले वर्षों में इन प्रयासों को तेज किया जाएगा।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य संस्थानों में स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 35 प्रतिशत कर्मचारी ही उपलब्ध थे, जबकि कांग्रेस सरकार ने चिकित्सकों, नर्सों, पैरामेडिकल और तकनीकी कर्मचारियों सहित कुल उपलब्ध कर्मचारियों की संख्या करीब 70 प्रतिशत बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यभर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अतिरिक्त स्टाफ नर्सों की नियुक्ति की जाएगी, जबकि चिकित्सकों के 400 पद पहले ही भरे जा चुके हैं।

सुक्खू ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर के पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित किए गए हैं, जहां स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को उनके घरों के नजदीक बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए इन संस्थानों को और मजबूत किया जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Kangra: टांडा अस्पताल में अब टैस्ट के लिए नहीं मिलेंगी लंबी तारीखें, CM ने जनता को समर्पित की 3-टेस्ला MRI मशीन

Kangra: टांडा अस्पताल में अब टैस्ट के लिए नहीं मिलेंगी लंबी तारीखें, CM ने जनता को समर्पित की 3-टेस्ला MRI मशीन

Kangra: ऑप्रेशन सिंदूर और सेना पर कथित टिप्पणी को लेकर घिरे मंत्री जगत सिंह नेगी, भाजपा ने मांगा इस्तीफा

Kangra: ऑप्रेशन सिंदूर और सेना पर कथित टिप्पणी को लेकर घिरे मंत्री जगत सिंह नेगी, भाजपा ने मांगा इस्तीफा

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी को किया याद, मंडी हादसे पर जताया शोक

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी को किया याद, मंडी हादसे पर जताया शोक

Himachal: शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन में तीखी नोक-झोंक, मुख्यमंत्री-नेता प्रतिपक्ष आए आमने-सामने

Himachal: शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन में तीखी नोक-झोंक, मुख्यमंत्री-नेता प्रतिपक्ष आए आमने-सामने

'कठपुतली नहीं, योद्धा चाहिए...', विधानसभा के बाहर सुक्खू सरकार का हल्लाबोल, BJP पर लगाए ये गंभीर आरोप

'कठपुतली नहीं, योद्धा चाहिए...', विधानसभा के बाहर सुक्खू सरकार का हल्लाबोल, BJP पर लगाए ये गंभीर आरोप

Himachal : सरकारी जमीन निजी निवेशकों को सौंपने का आरोप, भाजपा ने किया प्रदर्शन

Himachal : सरकारी जमीन निजी निवेशकों को सौंपने का आरोप, भाजपा ने किया प्रदर्शन

Himachal: विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन तपा सदन, डिप्टी CM और BJP विधायक के बीच तीखी नोक-झोंक

Himachal: विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन तपा सदन, डिप्टी CM और BJP विधायक के बीच तीखी नोक-झोंक

Bilaspur: मार्च 2028 तक बिलासपुर पहुंचेगी ट्रेन, पूरा होगा वर्षों पुराना रेल का सपना : अनुराग ठाकुर

Bilaspur: मार्च 2028 तक बिलासपुर पहुंचेगी ट्रेन, पूरा होगा वर्षों पुराना रेल का सपना : अनुराग ठाकुर

Una: डिप्टी सीएम ने 14 पंचायतों को सौंपे ई-रिक्शा, हरोली-दिल्ली वोल्वो बस सेवा का किया शुभारंभ

Una: डिप्टी सीएम ने 14 पंचायतों को सौंपे ई-रिक्शा, हरोली-दिल्ली वोल्वो बस सेवा का किया शुभारंभ

Bilaspur: एम्स में कैंसर मरीजों को रेडियोथैरेपी के दौरान मिलेगी आधुनिक सुविधा

Bilaspur: एम्स में कैंसर मरीजों को रेडियोथैरेपी के दौरान मिलेगी आधुनिक सुविधा