Friday, November 20, 2026
BREAKING
• आधुनिक और शानदार होगा नया भवन, नागरिक सुविधाओं पर विशेष जोर : अनिल विज • रेवाड़ी में 348.28 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक नागरिक अस्पताल, आरती सिंह राव ने जताया मुख्यमंत्री का आभार • पानी की हर बूंद का सही इस्तेमाल हो, किसानों को सब्सिडी मिलने में न हो देरी : नायब सिंह सैनी • राहुल गांधी का किरदार बन गया है विदेशों में भारत को नीचा दिखानाः अनिल विज • आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से निवारण करें अधिकारी : रणबीर गंगवा • Kangra: टांडा अस्पताल में अब टैस्ट के लिए नहीं मिलेंगी लंबी तारीखें, CM ने जनता को समर्पित की 3-टेस्ला MRI मशीन • CM सुक्खू ने शाहपुर में सरकारी अस्पताल के नए भवन का किया उद्घाटन, बोले- जल्द होगी अतिरिक्त स्टाफ नर्सों की नियुक्ति • Kangra: ऑप्रेशन सिंदूर और सेना पर कथित टिप्पणी को लेकर घिरे मंत्री जगत सिंह नेगी, भाजपा ने मांगा इस्तीफा • भगवंत सिंह मान सरकार की पहल ‘पंजाब दा करोड़पति’ युवाओं की बौद्धिक क्षमता को निखारेगी: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्पष्ट संदेश- पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाना है: मेयर सरबजीत सिंह समाना

हरियाणा

आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से निवारण करें अधिकारी : रणबीर गंगवा

20 नवंबर, 2026 08:31 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। अधिकारियों द्वारा समस्याओं के निवारण में अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखे जाए। हरियाणा सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति से पूरी पारदर्शिता से कार्य कर रही है। आमजन को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा शुक्रवार को रेवाड़ी केबाल भवन सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में मंत्री के समक्ष कुल 13 मामले रखे गए, जिनमें से 9 का निवारण कर दिया गया। वहीं 4 परिवादों में आगामी बैठक में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।


मंत्री ने गांव पीवरा में जमाबंदी की मलकीयत में हिस्सेदारों का नाम गलत दर्ज करवाने के मामले में एसडीएम बावल संजीव कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण रिकॉर्ड जांच कर आगामी बैठक में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गांव कलवाड़ी निवासी अमर सिंह जांगड़ा द्वारा सोसायटी में किए गए कार्य की अदायगी न करने की शिकायत में जांच में सहयोग नहीं करने पर संबंधित हिस्सेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। बैठक में राधा कृष्ण सोसायटी सुठानी के निवासियों ने बताया कि पिछली मीटिंग के आदेश के बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं मिले है। जिस पर मंत्री ने बिजली निगम के अधिकारियों को जल्द से जल्द कनेक्शन देने के निर्देश दिए। इसके अलावा बिजली निगम से जुड़े अन्य मामलों में भी तेजी से कार्रवाई करते हुए निवारण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा लाइनमैन द्वारा मीटर लगवाने के नाम पर पैसे लेने के मामले में बिजली निगम के अधिकारियों को ग्रीवेंस कमेटी के सदस्यों को शामिल करते हुए जांच करने के निर्देश दिए। बैठक में कुछ परिवाद के मामले कोर्ट में विचाराधीन रहने के पाए गए।परिवेदना समिति की बैठक में कुछ मामले अवैध कब्जे से संबंधित थे। मंत्री ने इन मामलों में अधिकारियों को जांच करते हुए निवारण करने के निर्देश दिए।


इस दौरान रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार, कोसली के विधायक अनिल यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली, परिवार पहचान पत्र स्टेट कॉर्डिनेटर डा. सतीश खोला, नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल, डीसी अभिषेक मीणा, एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

आधुनिक और शानदार होगा नया भवन, नागरिक सुविधाओं पर विशेष जोर : अनिल विज

आधुनिक और शानदार होगा नया भवन, नागरिक सुविधाओं पर विशेष जोर : अनिल विज

रेवाड़ी में 348.28 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक नागरिक अस्पताल, आरती सिंह राव ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

रेवाड़ी में 348.28 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक नागरिक अस्पताल, आरती सिंह राव ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

पानी की हर बूंद का सही इस्तेमाल हो, किसानों को सब्सिडी मिलने में न हो देरी : नायब सिंह सैनी

पानी की हर बूंद का सही इस्तेमाल हो, किसानों को सब्सिडी मिलने में न हो देरी : नायब सिंह सैनी

राहुल गांधी का किरदार बन गया है विदेशों में भारत को नीचा दिखानाः अनिल विज

राहुल गांधी का किरदार बन गया है विदेशों में भारत को नीचा दिखानाः अनिल विज

पंजाब में आप सरकार पर बरसे नायब सैनी, बोले-डबल इंजन सरकार से ही आएंगे उद्योग और रोजगार

पंजाब में आप सरकार पर बरसे नायब सैनी, बोले-डबल इंजन सरकार से ही आएंगे उद्योग और रोजगार

1857 की क्रांति की चिंगारी अम्बाला से उठी थी, शहीदों के बलिदान को सहेजने के लिए बनवाया भव्य स्मारकः विज

1857 की क्रांति की चिंगारी अम्बाला से उठी थी, शहीदों के बलिदान को सहेजने के लिए बनवाया भव्य स्मारकः विज

हरियाणा में पेयजल व्यवस्था का होगा कायाकल्प, कम प्रेशर और लीकेज से मिलेगी राहत, रणबीर गंगवा ने तैयार कराया बड़ा रोडमैप

हरियाणा में पेयजल व्यवस्था का होगा कायाकल्प, कम प्रेशर और लीकेज से मिलेगी राहत, रणबीर गंगवा ने तैयार कराया बड़ा रोडमैप

भारत के आत्मनिर्भर बनने के सपनों को चूर-चूर कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

भारत के आत्मनिर्भर बनने के सपनों को चूर-चूर कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

कला, संस्कृति एवं संस्कारों का अनूठा संगम है राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव : महीपाल ढांडा

कला, संस्कृति एवं संस्कारों का अनूठा संगम है राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव : महीपाल ढांडा

सीएम सैनी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक : हरियाणा में 100 करोड़ के ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएंस फंड की शुरुआत

सीएम सैनी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक : हरियाणा में 100 करोड़ के ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएंस फंड की शुरुआत