Thursday, June 11, 2026
BREAKING
भारत के स्पेस सेक्टर का आकार अगले 10 वर्षों में बढ़कर 45 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद : केंद्रीय मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह वैश्विक नेताओं ने भारत के साथ मिलकर आगे बढ़ने की जताई इच्छा, पीएम मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा Haryana में स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत; मेदांता के साथ सरकार का बड़ा समझौता...बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला; बलदेव सिंह ग्रोहा संभालेंगे अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, जानिए क्यों हैं BJP के खास पंजाब भर में बिजली खपतकारों के लिए अलर्ट, पावरकॉम ने जारी किया जरूरी संदेश फरीदकोट-फिरोजपुर रोड पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौ/त मोहाली में 10वीं मंजिल से गिरा युवक, सोसाइटी में मचा हड़कंप पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में सीएम सैनी ने लिया हिस्सा मोदी सरकार में युवा रोजगार मांगने के बजाय रोजगार देने वाले बन रहे हैं: डा. अर्चना गुप्ता नायब सरकार की फेल कानून व्यवस्था में अपराधियों के हौसले बुलंद, सरकार पूरी तरह बेबस : दीपेन्द्र हुड्डा

हिमाचल

CM सुक्खू ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में RDG समेत प्रदेश हित के मुद्दे प्रमुखता से उठाए

11 जून, 2026 08:13 PM

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में भाग लिया। बैठक का विषय ‘विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास’ था। बैठक में देशभर में समावेशी विकास सुनिश्चित करने तथा विकसित भारत के दृष्टिकोण को ठोस परिणामों में परिवर्तित करने की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के समक्ष मौजूदा वित्तीय चुनौतियों को प्रमुखता से उठाते हुए प्रधानमंत्री से राज्य के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का आग्रह किया, जो राजस्व घाटा अनुदान की समाप्ति, प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान, जलविद्युत परियोजनाओं में मुफ्त बिजली के हिस्से में कमी तथा जीएसटी व्यवस्था से उत्पन्न राजस्व हानि का आकलन कर सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की प्रगति में हिमाचल प्रदेश महत्त्वपूर्ण योगदान दे रहा है, लेकिन उक्त परिस्थितियों के कारण राज्य को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार राज्य को उसका न्यायोचित हिस्सा प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान की समाप्ति से प्रदेश की अर्थव्यवस्था बहुत प्रभावित हुई है। राज्य को प्रदान किए गए 25,000 करोड़ रुपए इस नुकसान की भरपाई के लिए पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने विकास गतिविधियों को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए इस राशि को बढ़ाकर 50,000 करोड़ रुपए करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का ‘ग्रीन फ्रंटियर’ है और विकसित भारत के लक्ष्य को वास्तविक रूप देने के लिए केंद्र सरकार को राज्य की विशेष आवश्यकताओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय वन प्रबंधन संस्थान के एक अध्ययन के अनुसार हिमाचल प्रदेश देश को प्रतिवर्ष लगभग 90,000 करोड़ रुपए मूल्य की पारिस्थितिकीय सेवाएं प्रदान करता है, लेकिन इसके अनुरूप राज्य को कोई पर्याप्त आर्थिक प्रतिपूर्ति नहीं मिल रही है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लगभग 13,000 मेगावाट विद्युत उत्पादन होने के बावजूद राज्य को मुफ्त बिजली का उचित हिस्सा नहीं मिल रहा है। इसके अतिरिक्त भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) से राज्य को लगभग 7,000 करोड़ रुपए की बकाया राशि भी प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं का सबसे अधिक प्रभाव झेलने के बावजूद प्रदेश को केंद्र द्वारा घोषित 1,500 करोड़ रुपए की विशेष सहायता राशि का अभी भी इंतजार है। उन्होंने कहा कि वर्तमान जीएसटी व्यवस्था के कारण पिछले आठ वर्षों में राज्य को लगभग 25,000 करोड़ रुपए के राजस्व नुकसान का सामना करना पड़ा है।

मुख्यमंत्री ने मानव विकास सूचकांकों में प्रदेश की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश वर्ष 2025 में पूर्ण साक्षर घोषित हुआ तथा वर्ष 2026 में स्कूल शिक्षा प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक में राज्य में छठा स्थान प्राप्त किया। वर्ष 2022 में उनकी सरकार के कार्यभार संभालने के समय राज्य इस सूचकांक में 21वें स्थान पर था। उच्च शिक्षा में प्रदेश का सकल नामांकन अनुपात 43 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत से 28.4 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण में भी राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन का उल्लेख किया।

सीएम सुक्खू ने कहा कि सौर ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, पंप स्टोरेज तथा बैटरी स्टोरेज जैसी पहलों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश हरित ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने चंद्रभागा-रावी-ब्यास लिंक परियोजना के क्रियान्वयन के दौरान राज्य के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया। उन्होंने ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य राज्य के लगभग 1.5 लाख निर्धन परिवारों की पहचान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

मुख्यमंत्री ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतर हवाई संपर्क की आवश्यकता पर बल देते हुए गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार और विकास का मुद्दा उठाया, ताकि हिमाचल प्रदेश को ‘वन स्टेट, वन इंटरनेशनल डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित किया जा सके। उन्होंने बच्चों के पोषण कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा शिक्षा विभागों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच डेटा साझाकरण को महत्त्वपूर्ण बताते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित, सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित तथा साक्ष्य-आधारित निगरानी प्रणाली विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे व्यापक अभियान की भी जानकारी दी। उन्होंने खुफिया तंत्र को सुदृढ़ बनाने और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया। बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उप-राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, विशेष आमंत्रित सदस्य, नीति आयोग के उपाध्यक्ष, सदस्य व मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के.के. पंत भी उपस्थित थे।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Hamirpur News: मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य में देरी पर अनुराग ठाकुर ने जताई चिंता

Hamirpur News: मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य में देरी पर अनुराग ठाकुर ने जताई चिंता

Monsoon: दिन में ही छा गया अंधेरा, बारिश के साथ गिरे ओलों ने गर्मी से दिलाई राहत

Monsoon: दिन में ही छा गया अंधेरा, बारिश के साथ गिरे ओलों ने गर्मी से दिलाई राहत

Hamirpur News: नेशनल हाईवे-103 पर फैल गया ईंजन ऑयल, स्किड हुई कई गाडिय़ां

Hamirpur News: नेशनल हाईवे-103 पर फैल गया ईंजन ऑयल, स्किड हुई कई गाडिय़ां

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना में हिमाचल का डंका, देशभर में मिला तीसरा स्थान

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना में हिमाचल का डंका, देशभर में मिला तीसरा स्थान

श्रम एवं रोजगार विभाग की सभी सेवाओं को किया जाए ऑनलाइन, CM ने अधिकारियों को दिए निर्देश

श्रम एवं रोजगार विभाग की सभी सेवाओं को किया जाए ऑनलाइन, CM ने अधिकारियों को दिए निर्देश

5877 करोड़ के 42 औद्योगिक प्रस्ताव मंजूर, नए उद्योगों में 13,355 लोगों को मिलेगा रोजगार

5877 करोड़ के 42 औद्योगिक प्रस्ताव मंजूर, नए उद्योगों में 13,355 लोगों को मिलेगा रोजगार

दो दिन के लिए शिमला आएंगे जेपी नड्डा, 12-13 जून को दौरा, मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर करेंगे लोगों से संवाद

दो दिन के लिए शिमला आएंगे जेपी नड्डा, 12-13 जून को दौरा, मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर करेंगे लोगों से संवाद

विपक्ष को कोसने की बजाय अपनी सरकार की 10 गारंटियों को पूरा करें मुख्यमंत्री : विश्व चक्षु

विपक्ष को कोसने की बजाय अपनी सरकार की 10 गारंटियों को पूरा करें मुख्यमंत्री : विश्व चक्षु

PM नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करेंगे सीएम सुक्खू

PM नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करेंगे सीएम सुक्खू

नेताओं-अफसरों को डिस्काउंट नहीं, सरकार ने टूरिज्म के होटलों में खाने से लेकर रूम रेंट पर छूट का प्रावधान हटाया

नेताओं-अफसरों को डिस्काउंट नहीं, सरकार ने टूरिज्म के होटलों में खाने से लेकर रूम रेंट पर छूट का प्रावधान हटाया